Tuesday, 12 December 2017

अलका ने ली चेयरमैन पद की शपथ

देवरिया। नगरपालिका परिषद देवरिया की नवनिर्वाचित चेयरमैन अलका सिंह ने मंगलवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। देवरिया क्लब में आयोजित कार्यक्रम में डीएम सुजीत कुमार ने शपथ दिलाई। अलका ने अपने चुनावी वादे को पूरा करने की बात कहीं। गौरीबाजार, रामपुर कारखाना और बरियारपुर के चेयरमैन को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा चारो स्थानों पर नवनिर्वाचित सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई।
शपथ ग्रहण समारोह को देवरिया क्लब को भव्य रूप से सजाया गया था। पर्दे का कलर भी भगवा था। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद कलराज मिश्र से लगायत भाजपा के विधायक, नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। शपथ ग्रहण के दौरान पूरा पंडाल खचाखच भरा था। 10.30 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। 11 बजे डीएम सुजीत कुमार ने चेयरमैन अलका सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अलका के शपथ लेते ही पंडाल तालियों से गूंज उठा और जयश्री राम के नारे भी लगे। दूसरी बार चेयरमैन पद की शपथ लेते वक्त अलका के चेहरे पर खुशी झलक रही थी। रामपुर कारखाना नगर पंचायत में एसडीएम सदर राकेश सिंह ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष देवंती देवी और सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। देवंती ने कहा कि नगर पंचायत का विकास ही उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान है। उनका प्रयास होगा पांच साल के कार्यकाल में सबको विकास की कड़ी से जोड़ते हुए नगर पंचायत को बेहतर बनाना है। इस दौरान राज्यसभा की पूर्व सदस्य कनकलता सिंह , पूर्व चेयरमैन गणेश यादव आदि मौजूद रहे। नवसृजित नगर पंचायत की पहली अध्यक्ष उमरावती को एसडीएम सदर राकेश सिंह ने दिन में एक बजे पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नगर पंचायत गौरीबाजार के अध्यक्ष नीलेश जायसवाल को भी शपथ दिलाई गई।
AddThis Sharing Buttons

गरीबों की सेवा करना पुनीत

गरीबों की सेवा करना पुनीत
देवरिया : सदर तहसील क्षेत्र के भीमपुर में मंगलवार को कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों के गरीबों में कंबल वितरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि गरीबों की सेवा करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य है। गरीबों की सेवा करने से हमारी सोच हमेशा ऊंची होगी।
वक्ताओं ने कहा कि समाज के निचले पायदान के लोगों का सहयोग करना ही सही मायने में समाज सेवा है। यह नहीं सोचना चाहिए कि राष्ट्र और समाज ने मुझे क्या दिया मुझे यह सोचना है कि मैंने समाज और राष्ट्र को क्या दिया। इस तरह के आयोजन हर साल होते रहेंगे और गरीबों का सहयोग होता रहेगा। इसके लिए आíथक रूप से मजबूत लोगों को कुछ अंश गरीबों के सहयोग के लिए लगाना चाहिए। ताकि वे भी अपना जीवन ठीक तरह से व्यतीत कर सकें। इस दौरान सूर्य नारायण तिवारी, शशि प्रभा, रुद्रनारायण तिवारी, दिवाकर तिवारी, अजीत ¨सह, यशवंत ¨सह, मणिकांत तिवारी, राजेश पांडेय, सुधाकर ¨सह, बच्चा यादव, शिव प्रकाश राय, नर्वदेश्वर शुक्ला, मदनमोहन तिवारी, शत्रुघ्न तिवारी सूरज राव, श्याम, हरिओम आदि मौजूद रहे।

Monday, 11 December 2017

नगर निकाय चुनाव: आज होगा शपथ ग्रहण समारोह



आज नगरपालिका परिषद देवरिया को नवनिर्वाचित अध्यक्ष अल्का सिंह सहित कुल 11 नगरपालिका एवं नगर पंचायत का शपथ ग्रहण समारोह आज होगा। देवरिया में यह कार्यक्रम देवरिया क्लब में आयोजित किया जाएगा जिसमे कई बड़े नेताओं के समल्लित होने का अनुमान है।

Saturday, 2 December 2017

लाठीचार्ज प्रकरण:कोतवाल सस्पेंड,सीओ हटाये गए


 देवरिया  निकाय चुनाव के मतगणना के दौरान पुलिस द्वारा बेरहमी से पिटाई करने का मामला ,----आईजी जोन गोरखपुर मोहित अग्रवाल ने शहर कोतवाल साहब यादव को किया  सस्पेंड  ,और सीओ सदर संदीप सिंह का  कार्यक्षेत्र बदला ।

आज से शहर को 16 घंटे,ग्रामीण क्षेत्र को 10 घंटे आपूर्ति

आज से शहर को 16 घंटे,ग्रामीण क्षेत्र को 10 घंटे आपूर्ति


देवरिया : गोरखपुर के मोतीराम अड्डा विद्युत उपकेंद्र पर 240 एमवीए ट्रांसफार्मर की जगह 500 एमवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा। इसकी वजह से विभाग ने विद्युत आपूर्ति करने का समय सारिणी निर्धारित किया है। शहर को 16 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्र को 10 घंटे आपूर्ति की जाएगी। यह 10 जनवरी 2018 तक लागू रहेगा।
अधीक्षण अभियंता जेके शर्मा ने बताया कि शहरी एवं तहसील क्षेत्रों में 132 केवी उपकेंद्र देवरिया से देवरिया, बरहज, नाथ नगर पोषक एवं 132 केवी उपकेंद्र सलेमपुर से सलेमपुर तहसील एवं भाटपाररानी तहसील पोषक को रात्रि 24 बजे से सुबह 11 बजे तक एवं दोपहर तीन बजे से रात आठ बजे तक कुल 16 घंटे आपूर्ति की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में 132 केवी उपकेंद्र देवरिया से गौरीबाजार, रुद्रपुर, उसरा बाजार, तरकुलवा फीडर एवं 132 केवी उपकेंद्र सलेमपुर से सलेमपुर, भाटपाररानी, सतरांव, लार, खुखुंदू, कुंडौली पोषक एवं 132 केवी उपकेंद्र रुद्रपुर से रुद्रपुर पोषक को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक तथा रात्रि आठ बजे से रात दो बजे तक कुल 10 घंटे आपूर्ति की जाएगी।.

Sunday, 26 November 2017

देवरिया में कुल 57.29 % मतदान

देवरिया/सलेमपुर। शहरी सरकार चुनने के लिए युवा बेताब दिखे। हालांकि उनकी सोच अन्य वोटरों से अलहदा है। नगर निकाय चुनाव में पहली बार मतदान करने वाली लड़कियों का कहना है कि चेयरमैन कोई भी, इससे मतलब नहीं है। हमें तो शहर का विकास चाहिए। इसी सोच के साथ वोट करने आए हैं। दूसरे शहरों में रहकर पढ़ाई करने वाले युवक भी वोटिंग करने आए। हर बूथ पर युवाओं की भीड़ दिखी।
स्वामी विवेकानंद पूर्व माध्यमिक विद्यालय राघवनगर बूथ पर वोट डालने आईं राघवनगर की काजल गौड़ ने कहा कि नगर निकाय चुनाव के लिए वह पहली बार मतदान कर रही हैं। इसके पहले विधानसभा चुनाव में वोट डाला था। काजल का कहना है कि शहर का चेयरमैन किसी दल या निर्दल बने, इससे मतलब नहीं है। हम तो शहर का विकास चाहिए। शहर की टूटी-फूटी सड़कें बेहतर हो जाएं, यही तमन्ना है। किसे वोट देंगी पूछने पर कहा कि यह मत पूछिए। रामनाथ देवरिया की आकांक्षा द्विवेदी भी पहली बार वोट देकर खुश दिखीं। इंदिरा गांधी पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामनाथ देवरिया में निकाय चुनाव में पहली बार वोट डालने आईं सीमा चौहान ने कहा कि चुनाव महापर्व होता है। यदि सरकार ने वोट डालने का अधिकार दिया है तो उसका प्रयोग करना चाहिए। आपके वोट का आधार क्या होगा, पूछने पर सीमा ने कहा कि हम तो उसी को वोट करेंगे जो शहर और मोहल्ले का विकास करे। उमानगर की रहने वाली श्वेता सिंह ने भी पहली बार मताधिकार का प्रयोग किया है। वह भी चाहती हैं कि शहर में विकास की गंगा बहे।
सलेमपुर के बापू इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र पर पहली बार वोट डालने पहुंचे वार्ड-7 सुगहीं के रोहित तिवारी ने बताया कि इसके पहले उनका नाम मतदाता सूची में नहीं था। पहली बार मतदान करने के बाद बैलेट पेपर व मतपेटिका देखने को मिला है। इसी वार्ड के विनय पांडेय मतदान करने पहुंचे। मनपसंद प्रत्याशी को वोट देकर खुश दिखे। सुगहीं वार्ड के ही सोनू कुशवाहा का पहला मतदान था। कहा कि मैंने पहली बार मताधिकार का प्रयोग किया है संस्कृत पाठशाला के बूथ-28 पर वार्ड निवासी सूरज मिश्रा ने पहली बार मतदान किया। इचौना प्राथमिक विद्यालय के बूथ पर वार्ड-10 निवासी 19 वर्षीय समीर अहमद, पंकज, गुरुदीप गुप्ता, कुमारी दीप, शिक्षा गुप्ता, संदीप और शुभम ने पहली बार मतदान कर खुश दिखे।

सोर्स : अमरउजाला 

Friday, 25 August 2017

विधायक पुत्र ने सफ़ाई अभियान में दी सहभागिता

भारतीय जनता पार्टी के स्वच्छता अभियान के तहत आज विधायक पुत्र डा. संजीव शुक्ला  के नेतृत्व में विधान सभा रामपुर कारखाना के अंतर्गत गौरा  चौराहा एवम डुमरी  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में साफ सफाई किये जिसमे प्रमुख रूप स पूर्व ब्लाक प्रमुख सतेंद्र पाल सिंह मण्डल  अध्यक्ष दीपक जायसवाल जिला मंत्री अजीत सिंह सत्य प्रकाश पांडेय पुरुषोत्तम मिश्रा   भगवान मद्धेशिया प्रधान पंकज सिंह प्रवीण प्रताप मल्ल ऋषि पांडेय काशी लाल शर्मा अटल मिश्र राजू चौबे आदि प्रमुख लोग एवम ग्रामीण उपस्थित रहे

विधायक पुत्र ने किया प्रभारी मंत्री का स्वागत


i

रामपुर कारखाना के विधायक कमलेश शुक्ल के सुपुत्र संजीव शुक्ल ने आज जनपद में पधारी बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमति अनुपमा जायसवाल का स्वागत किया एवं शिक्षा संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा की।

Tuesday, 15 August 2017

देवरिया में सबसे अलग रहा डाइट का स्वतंत्रता दिवस


जिले में बड़ी धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया । रामपुर कारखाना प्रतिनिधि के अनुसार डाइट में इस बार सबसे अलग रूप से स्वाधीनता दिवस मनाया गया सबसे पहले डाइट प्रचार्य के द्वारा झंडारोहण किया गया तत्पश्चात वृक्षारोपरण किया गया,इसमें सभी प्रशिक्षु और द्वारा आचार्यो द्वारा कैंपस में वृक्ष लगाया गया। यह स्वाधीनता दिवस मनाने का अलग ही अंदाज था । वहाँ के आचार्यो का मानना है कि आये दिन वृक्षो की संख्या कम होती जा रही है इस कार्यक्रम में माध्यम से समाज मे वृक्ष को बढ़ाने का संदेश जाएगा। इसलिए आज के दिन इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इसके बाद वरिष्ट प्रवक्ता धर्मेन्द्र पाण्डेय ने अपने भाषण के द्वारा प्रशिक्षुओ का ज्ञानवर्धन किया उसके बाद प्रवक्ता इंद्रजीत यादव,ख़ुर्शीद आलम ने अपने वक्तव्य जाहिर किए । ततपश्चात 2014 बैच की प्रशिक्षु तूलिका ने अपने बोल से देशभक्ति गीत प्रस्तुत की ।अंत मे प्रवक्ता संदीप मल्ल ने सबका आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा की। इस अवसर पर प्रशिक्षु सत्यम,रोशन, रामेश्वर , पवन ,रजत, आकाश ,सिद्दार्थ ,पूजा ,ज्योति , दीक्षा यादव सहित सैकड़ों प्रशिक्षु सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Wednesday, 9 August 2017

रक्त -दान महादान :डॉ संजीव शुक्ल


दिनांक 9 अगस्त को जिला चिकित्सालय , देवरिया में रक्तदान शिविर का आयोजन दिन में 11 बजे से प्रारम्भ हुआ।इस पुण्य यज्ञ में रामपुर विधान सभा के विधायक मा कमलेश शुक्ला के पुत्र डॉ संजीव शुक्ला ने उपस्थित होकर अपना रक्त दान किया। डॉ संजीव शुक्ला ने रक्त दान करने की महत्ता को बताते हुए कहा कि आपके रक्त दान करने से किसी के जीवन में उजाला ला सकता है। तुलसीदास जी ने भी रामचरित मानस में कहा है कि " परहित सरिस धर्म नहि भाई" मानव जीवन तभी कृतार्थ होता है,जब हम सभी जीव में अपने को देखते हुए विश्व कल्याण की कल्पना करते है। इसलिए हम सभी को विश्व कल्याण यज्ञ में आगे आना चाहिए।

Thursday, 3 August 2017

भटनी में आयोजित हुआ रक्त परीक्षण शिविर

भारतीय जनता पार्टी द्वारा रक्त परिक्षण का कार्य क्रम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्दृ भटनी मे आज आयोजित हुआ । पार्टी के द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम का यह एक हिस्सा था। जिसके संयोजक मोहन लाल गुप्त,सेक्टर प्रमुख अभय तिवारी,मंडल अध्यक्ष हितेन्द तिवारी, अशोक वर्मा आलोक मिश्रा विशम्भर नाथ तिवारी, दिपक वर्मा,दिनदयाल तिवारी एवं आई टी विभाग के सदस्य आशीष पासवान,वीर नारायण सहित अनेको लोग मौजूद रहे।

Tuesday, 1 August 2017

चौपाल के क्रम में आज पोखरभिंडा में कमलेश शुक्ल

आज अपने विधानसभा के पोखरभिंडा लाला में स्थित शिवमंदिर में लोगो के जनसमस्याओं को सुनने एवम उनसे मिलने पहुँचे 339 रामपुर कारखाना विधानसभा के विधायक  माननीय श्री कमलेश शुक्ल जी । इस अवसर पर जिला मन्त्री अजीत सिंह सहित सभी ग्राम वासी मौजूद रहे।

Monday, 31 July 2017

ऊर्जा बचाने को विद्युत निगम वेच रहा है वल्व व पंखें

                        केंद्र सरकार के निर्देश पर शहर में जगह जगह पर कैंप लगाकर 50 वाट के पंखें और 9 वाट के बल्ब  और 20 वाट के ट्यूबलाइट आधी कीमत पर बेचे जा रहे हैं। बिजली की खपत कम करने के लिए केन्द्र सरकार ने यह योजना उजाला योजना के नाम से शुरू की है यह कार्य (ई ई एस एल) एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड के द्वारा किया जा रहा है ।।                      
     एक्स ई एन देवरिया श्री संतोष कुमार ने कहा कि देवरिया शहर में  विद्युत वितरण खंड देवरिया, कचहरी चौराहा,सुभाष चौक,भीखमपुर मोड़,रागिनी मोड़, हनुमान मंदिर, भटवलिया चौराहा पर कैम्प लगाकर बेचा जा रहा है। एल ई डी बल्ब 70 रुपये में,सीलिंग फैन 1200 रुपये में ट्यूबलाइट 220 रुपए में  उपलब्ध हैं,जबकि बाजार में इनकी कीमत क्रमशः 140 रुपया,2400 रुपया है व 440 रुपया है। विजली का बिल ज्यादा आने से लोगों को परेशानी हो रही है। इसलिए केंद्र सरकार के निर्देश पर एल ई डी बल्ब, फैन व ट्यूबलाइट बेचने का फैसला लिया है।।

विधायक ने चौपाल लगा सुनी समस्याए



आज अपने विधानसभा के गोपलापुर गाँव मे रात्रि विश्राम की और  चौपाल लगाकर लोगो से जनसम्पर्क कर विधायक कमलेश शुक्ल ने लोगों की समस्याए सुनी एवम निवारण हेतु उचित निर्देश दिए । इस अवसर पर गांव के गणमान्य लोग सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे सब विधायक के इस प्रयास को सराहना कर रहे थे।
इस अवसर पर ग्रामवासियो ने सबके लिये भोज की व्यवस्था की थी ।



Saturday, 29 July 2017

देवरिया के अपर पुलिस अधीक्षक का तबादला

देवरिया के अपर पुलिस अधीक्षक अब सुरेंद्र बहादुर बने।

स्कूलों में शिकायत पेटिका में मिलीं शिकायतें, पुलिस ने कार्रवाई की



         शिकायत पेटिका खोलतीं पुलिसकर्मी।


विद्यालय जाते समय छात्राओं के साथ आए दिन कुछ युवक अश्लील हरकत करते हैं, लेकिन छात्राएं लोक-लाज के चलते पुलिस से इसकी शिकायत नहीं कर पातीं। इसे देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजीव मल्होत्रा के निर्देश पर बालिका विद्यालयों में शिकायत पेटिका लगाई गई है। जिसकी चाभी महिला थानाध्यक्ष के पास रहती है और उसे एक सप्ताह के अंदर खोलने का निर्देश है। 
पुलिस अधीक्षक ने गठित की टीम
बुधवार को महिला थानाध्यक्ष ने शहर के विद्यालयों में लगी पेटिका को खोला। पेटिका से मिले पत्र में जहां पुलिस की इस पहल की प्रशंसा की गई थी, वहीं पांच छात्राओं ने बिना अपना परिचय दिए आपबीती बताई थी। मामला अपर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सहा तक पहुंचा तो गुरुवार को उन्होंने अपने नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया।
पुलिस टीम ने शोहदों को रंगे हाथ पकड़ा
टीम स्टेडियम, न्यू कालोनी, राघव नगर में लगाई गई। स्टेडियम के समीप तीन शोहदे लड़कियों का फोटो खींचते मिले। जिन्हें पुलिस टीम ने दबोच लिया। साथ ही राघव नगर से चार शोहदे पकड़े गए। इसके बाद उनके परिजनों को बुलाकर फटकार लगाई गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हर शिकायत की काउंसलिंग की जा रही है। किसी भी दशा में शोहदे बख्शे नहीं जाएंगे और छात्राओं की शिकायत पर कार्रवाई चलती रहेगी। 

Sunday, 23 July 2017

सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना हमारा कर्तव्य:कमलेश शुक्ल





आज नगर पंचायत कार्यालय रामपुर कारखाना  औऱ नगर पंचायत भटनी बाजार में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को निशुल्क बिजली कनेक्शन का प्रपत्र वितरण करते हुए विधानसभा रामपुर कारखाना के भाजपा विधायक मा. श्री कमलेश शुक्ल ।
उन्होंने कहा कि सरकार की सारी योजनाओं जैसे मुफ़्त में बिजली कनेक्शन, स्वच्छता अभियान के तहत बनने वाले शौचालय का निर्माण का लाभ हमारे समाज के प्रत्येक तबको के लोगो के पास पहुचे यह हमारी पहली प्रथमिकता है।

सभागार का लोकार्पण हुआ



आज नगर पालिका परिषद द्वारा अवस्थापना विकास निधि द्वारा निर्मित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार का उद्धघाटन हुआ।
उद्धघाटन में कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही, जिला अध्यक्ष श्री महेंद्र यादव, सांसद प्रतिनिधि श्री विजय दुबे , जिला महामंत्री श्री संजय राव , नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अलका सिंह , पवन कुमार मिश्र(देवरिया महोत्सव) , अंकुर राय जी अम्बिकेश पांडेय जी के साथ सैकड़ो की संख्या में जनपद के गड़मान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।