Tuesday, 12 December 2017

अलका ने ली चेयरमैन पद की शपथ

देवरिया। नगरपालिका परिषद देवरिया की नवनिर्वाचित चेयरमैन अलका सिंह ने मंगलवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। देवरिया क्लब में आयोजित कार्यक्रम में डीएम सुजीत कुमार ने शपथ दिलाई। अलका ने अपने चुनावी वादे को पूरा करने की बात कहीं। गौरीबाजार, रामपुर कारखाना और बरियारपुर के चेयरमैन को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा चारो स्थानों पर नवनिर्वाचित सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई।
शपथ ग्रहण समारोह को देवरिया क्लब को भव्य रूप से सजाया गया था। पर्दे का कलर भी भगवा था। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद कलराज मिश्र से लगायत भाजपा के विधायक, नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। शपथ ग्रहण के दौरान पूरा पंडाल खचाखच भरा था। 10.30 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। 11 बजे डीएम सुजीत कुमार ने चेयरमैन अलका सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अलका के शपथ लेते ही पंडाल तालियों से गूंज उठा और जयश्री राम के नारे भी लगे। दूसरी बार चेयरमैन पद की शपथ लेते वक्त अलका के चेहरे पर खुशी झलक रही थी। रामपुर कारखाना नगर पंचायत में एसडीएम सदर राकेश सिंह ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष देवंती देवी और सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। देवंती ने कहा कि नगर पंचायत का विकास ही उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान है। उनका प्रयास होगा पांच साल के कार्यकाल में सबको विकास की कड़ी से जोड़ते हुए नगर पंचायत को बेहतर बनाना है। इस दौरान राज्यसभा की पूर्व सदस्य कनकलता सिंह , पूर्व चेयरमैन गणेश यादव आदि मौजूद रहे। नवसृजित नगर पंचायत की पहली अध्यक्ष उमरावती को एसडीएम सदर राकेश सिंह ने दिन में एक बजे पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नगर पंचायत गौरीबाजार के अध्यक्ष नीलेश जायसवाल को भी शपथ दिलाई गई।
AddThis Sharing Buttons

गरीबों की सेवा करना पुनीत

गरीबों की सेवा करना पुनीत
देवरिया : सदर तहसील क्षेत्र के भीमपुर में मंगलवार को कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों के गरीबों में कंबल वितरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि गरीबों की सेवा करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य है। गरीबों की सेवा करने से हमारी सोच हमेशा ऊंची होगी।
वक्ताओं ने कहा कि समाज के निचले पायदान के लोगों का सहयोग करना ही सही मायने में समाज सेवा है। यह नहीं सोचना चाहिए कि राष्ट्र और समाज ने मुझे क्या दिया मुझे यह सोचना है कि मैंने समाज और राष्ट्र को क्या दिया। इस तरह के आयोजन हर साल होते रहेंगे और गरीबों का सहयोग होता रहेगा। इसके लिए आíथक रूप से मजबूत लोगों को कुछ अंश गरीबों के सहयोग के लिए लगाना चाहिए। ताकि वे भी अपना जीवन ठीक तरह से व्यतीत कर सकें। इस दौरान सूर्य नारायण तिवारी, शशि प्रभा, रुद्रनारायण तिवारी, दिवाकर तिवारी, अजीत ¨सह, यशवंत ¨सह, मणिकांत तिवारी, राजेश पांडेय, सुधाकर ¨सह, बच्चा यादव, शिव प्रकाश राय, नर्वदेश्वर शुक्ला, मदनमोहन तिवारी, शत्रुघ्न तिवारी सूरज राव, श्याम, हरिओम आदि मौजूद रहे।

Monday, 11 December 2017

नगर निकाय चुनाव: आज होगा शपथ ग्रहण समारोह



आज नगरपालिका परिषद देवरिया को नवनिर्वाचित अध्यक्ष अल्का सिंह सहित कुल 11 नगरपालिका एवं नगर पंचायत का शपथ ग्रहण समारोह आज होगा। देवरिया में यह कार्यक्रम देवरिया क्लब में आयोजित किया जाएगा जिसमे कई बड़े नेताओं के समल्लित होने का अनुमान है।

एस एस बी एल इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ एकत्रीकरण कार्यक्रम

देवरिया: एसएसबीएल इंटर कालेज में रविवार को दोपहर बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तरफ से एकत्रीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने सामूहिक समता का प्रदर्शन, दंड व व्यायाम योग, आसन, सामूहिक व एकल गीत में भाग लिया।
अखिल भारतीय शारीरिक शिक्षण प्रमुख सुनील कुलकर्णी ने संघ ने अवरोधों के बावजूद अपनी यात्रा पूरी की है। स्वयंसेवक राष्ट्र निर्माण के कार्य में लगे हैं। संघ का कार्य व्यक्ति निर्माण से शुरू होता है और समाज जीवन में जाकर समाप्त होता है। खेल-खेल में सामाजिक समरसता का कार्य करते हैं। इस विचारधारा के लोग बहुतायत में हैं। उन्होंने दुनिया के गैर ¨हदू राष्ट्रों में गीता आदि को महत्व दिए जाने का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि अब थोड़ी यात्रा कुछ राज्यों में बची है। केरल में कम्युनिस्टों ने स्वयंसेवकों की हत्या की। यह उनकी अंतिम छटपटाहट है। आज संघ के स्वयंसेवक राष्ट्र के सर्वोच्च पदों पर बैठे हैं। ऐसे में स्वयंसेवकों का दायित्व बढ़ जाता है। सज्जन शक्तियों को जगाते रहने का दायित्व है। वहीं देर शाम प्रचारक वर्ग व आम स्वयंसेवकों की बैठक हुई। एकत्रीकरण कार्यक्रम में नगर के समस्त स्वयंसेवकों के अलावा सलेमपुर व कुशीनगर के जिला स्तर के पदाधिकारियों को बुलाया गया था। मंच पर अखिल भारतीय शारीरिक शिक्षण प्रमुख सुनील कुलकुर्णी, जिला संघ चालक मकसूदन मिश्र, विभाग संघचालक सूर्यप्रकाश आसीन थे। वहीं कार्यक्रम के समापन के अवसर पर कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही पहुंचे। इस मौके पर प्रांत प्रचारक मुकेश खंडकर, सह प्रांत प्रचारक सुभाष, विभाग प्रचारक संजय, सह विभाग प्रचारक सूर्य प्रकाश, अवनीश बर्नवाल, राधारमण, अजीत, डा.अजय मणि, डा.मकसूदन मणि, मकरध्वज दीक्षित, प्रेम अग्रवाल, नागेश मणि, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, कृष्णानंद गिरी, अभय तिवारी, मनोज, रामबरन, विष्णु गोयल आदि मौजूद रहे।
साभार:जागरण



Saturday, 2 December 2017

लाठीचार्ज प्रकरण:कोतवाल सस्पेंड,सीओ हटाये गए


 देवरिया  निकाय चुनाव के मतगणना के दौरान पुलिस द्वारा बेरहमी से पिटाई करने का मामला ,----आईजी जोन गोरखपुर मोहित अग्रवाल ने शहर कोतवाल साहब यादव को किया  सस्पेंड  ,और सीओ सदर संदीप सिंह का  कार्यक्षेत्र बदला ।

आज से शहर को 16 घंटे,ग्रामीण क्षेत्र को 10 घंटे आपूर्ति

आज से शहर को 16 घंटे,ग्रामीण क्षेत्र को 10 घंटे आपूर्ति


देवरिया : गोरखपुर के मोतीराम अड्डा विद्युत उपकेंद्र पर 240 एमवीए ट्रांसफार्मर की जगह 500 एमवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा। इसकी वजह से विभाग ने विद्युत आपूर्ति करने का समय सारिणी निर्धारित किया है। शहर को 16 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्र को 10 घंटे आपूर्ति की जाएगी। यह 10 जनवरी 2018 तक लागू रहेगा।
अधीक्षण अभियंता जेके शर्मा ने बताया कि शहरी एवं तहसील क्षेत्रों में 132 केवी उपकेंद्र देवरिया से देवरिया, बरहज, नाथ नगर पोषक एवं 132 केवी उपकेंद्र सलेमपुर से सलेमपुर तहसील एवं भाटपाररानी तहसील पोषक को रात्रि 24 बजे से सुबह 11 बजे तक एवं दोपहर तीन बजे से रात आठ बजे तक कुल 16 घंटे आपूर्ति की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में 132 केवी उपकेंद्र देवरिया से गौरीबाजार, रुद्रपुर, उसरा बाजार, तरकुलवा फीडर एवं 132 केवी उपकेंद्र सलेमपुर से सलेमपुर, भाटपाररानी, सतरांव, लार, खुखुंदू, कुंडौली पोषक एवं 132 केवी उपकेंद्र रुद्रपुर से रुद्रपुर पोषक को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक तथा रात्रि आठ बजे से रात दो बजे तक कुल 10 घंटे आपूर्ति की जाएगी।.

Friday, 1 December 2017

मतगणना में बवाल ,मीडियाकर्मी का सिर फटा

मतगणना में बवाल ,मीडियाकर्मी का सिर फटा
देवरिया में मतगणना के दौरान बवाल मच गया है। मतगणना स्‍थल पर मतदान अभिकर्ता उग्रसेन को पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर पीटा। प्रत्‍यक्षदर्शियों के मुताबिक मतगणना स्‍थल पर किसी बात को लेकर प्रत्‍याशी का पुलिसकर्मियों से झगड़ा हो गया। पुलिसकर्मियों ने उसे घेरकर पीटना शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों ने उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। प्रत्‍याशी ने मीडिया गैलरी में छिपकर खुद को बचाने की कोशिश की।
लेकिन पुलिसकर्मियों ने वहां भी पहुंचकर प्रत्‍याशी को बेतहाशा पीटा। इस दौरान मची अफरातफरी में एक मीडियाकर्मी चन्‍द्रप्रकाश पांडेय का सिर फट गया है। मतगणनास्‍थल पर पुलिस की कार्यवाही को लेकर अभी भी हंगामा चल रहा है। 

Sunday, 26 November 2017

देवरिया में कुल 57.29 % मतदान

देवरिया/सलेमपुर। शहरी सरकार चुनने के लिए युवा बेताब दिखे। हालांकि उनकी सोच अन्य वोटरों से अलहदा है। नगर निकाय चुनाव में पहली बार मतदान करने वाली लड़कियों का कहना है कि चेयरमैन कोई भी, इससे मतलब नहीं है। हमें तो शहर का विकास चाहिए। इसी सोच के साथ वोट करने आए हैं। दूसरे शहरों में रहकर पढ़ाई करने वाले युवक भी वोटिंग करने आए। हर बूथ पर युवाओं की भीड़ दिखी।
स्वामी विवेकानंद पूर्व माध्यमिक विद्यालय राघवनगर बूथ पर वोट डालने आईं राघवनगर की काजल गौड़ ने कहा कि नगर निकाय चुनाव के लिए वह पहली बार मतदान कर रही हैं। इसके पहले विधानसभा चुनाव में वोट डाला था। काजल का कहना है कि शहर का चेयरमैन किसी दल या निर्दल बने, इससे मतलब नहीं है। हम तो शहर का विकास चाहिए। शहर की टूटी-फूटी सड़कें बेहतर हो जाएं, यही तमन्ना है। किसे वोट देंगी पूछने पर कहा कि यह मत पूछिए। रामनाथ देवरिया की आकांक्षा द्विवेदी भी पहली बार वोट देकर खुश दिखीं। इंदिरा गांधी पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामनाथ देवरिया में निकाय चुनाव में पहली बार वोट डालने आईं सीमा चौहान ने कहा कि चुनाव महापर्व होता है। यदि सरकार ने वोट डालने का अधिकार दिया है तो उसका प्रयोग करना चाहिए। आपके वोट का आधार क्या होगा, पूछने पर सीमा ने कहा कि हम तो उसी को वोट करेंगे जो शहर और मोहल्ले का विकास करे। उमानगर की रहने वाली श्वेता सिंह ने भी पहली बार मताधिकार का प्रयोग किया है। वह भी चाहती हैं कि शहर में विकास की गंगा बहे।
सलेमपुर के बापू इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र पर पहली बार वोट डालने पहुंचे वार्ड-7 सुगहीं के रोहित तिवारी ने बताया कि इसके पहले उनका नाम मतदाता सूची में नहीं था। पहली बार मतदान करने के बाद बैलेट पेपर व मतपेटिका देखने को मिला है। इसी वार्ड के विनय पांडेय मतदान करने पहुंचे। मनपसंद प्रत्याशी को वोट देकर खुश दिखे। सुगहीं वार्ड के ही सोनू कुशवाहा का पहला मतदान था। कहा कि मैंने पहली बार मताधिकार का प्रयोग किया है संस्कृत पाठशाला के बूथ-28 पर वार्ड निवासी सूरज मिश्रा ने पहली बार मतदान किया। इचौना प्राथमिक विद्यालय के बूथ पर वार्ड-10 निवासी 19 वर्षीय समीर अहमद, पंकज, गुरुदीप गुप्ता, कुमारी दीप, शिक्षा गुप्ता, संदीप और शुभम ने पहली बार मतदान कर खुश दिखे।

सोर्स : अमरउजाला 

Friday, 24 November 2017

सपा के कद्दावर नित्यानंद पाण्डेय भाजपा में शामिल

कल सपा के कद्दावर नेता,प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य नित्यानन्द पाण्डेय समेत डेढ़ दर्जन सपा कार्यकर्ताओ को भाजपा की सदस्यता दिलाते कृषि मन्त्री सूर्यप्रताप शाही जी,जिलाध्यक्ष महेन्द्र यादव जी,प्रदेश मन्त्री कामेश्वर सिंह जी,श्रीनिवास मणि जी, अँकुर राय जी आदि के साथ। इन सभी के भाजपा में आने से निकाय चुनाव में भाजपा की मजबूती बढी ।


बीजेपी के पक्ष में विधायक ने किया भ्रमण


Sunday, 10 September 2017

स्वच्छता हमारे जीवन का एक अमूल्य पहलु :डॉ संजीव शुक्ला


प०दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समारोह के अंतर्गत स्वच्छ भारत अभियान के तहत रामपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत खुखन्दू चौराहा और पडरी चौराहा पर माननीय कमलेश शुक्ला जी के पुत्र डॉ संजीव  शुक्ला  के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान को सम्बोधित करते हुए डॉ संजीव शुक्ला ने कहा कि आगामी 17 सितंबर को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है,उस दिन सभी संस्थानों,गांव,गली,मुहल्ला में सफ़ाई अभियान चलाकर जन जागरण में जागरूकता पैदा करने का काम किया जायेगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और  मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा चलाये जा रहे सफाई अभियान में हम सभी लोग सहभागी बने। ताकि जो पं दीन दयाल उपाध्याय का जो सिद्धान्त था वह भाजपा सरकार में पूर्ण रूप से साकार हो सके। डॉ संजीव शुक्ला ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है। और व्यक्ति के जीवन में स्वतंत्रता से ज्यादा स्वच्छता जरूरी है। अतः हम सभी स्वच्छता अभियान के तहत यह संकल्प लें कि 2019 में महात्मा गांधी जी की 150वी जन्म वर्षगांठ पर भारत को स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत बनाने में अपना योगदान देंगे। अंत मे " सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामया, की कामना करते हुए सफाई अभियान में सम्लित सभी लोगो के प्रति आभार प्रकट किया।                                                                                      


Friday, 25 August 2017

विधायक पुत्र ने सफ़ाई अभियान में दी सहभागिता

भारतीय जनता पार्टी के स्वच्छता अभियान के तहत आज विधायक पुत्र डा. संजीव शुक्ला  के नेतृत्व में विधान सभा रामपुर कारखाना के अंतर्गत गौरा  चौराहा एवम डुमरी  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में साफ सफाई किये जिसमे प्रमुख रूप स पूर्व ब्लाक प्रमुख सतेंद्र पाल सिंह मण्डल  अध्यक्ष दीपक जायसवाल जिला मंत्री अजीत सिंह सत्य प्रकाश पांडेय पुरुषोत्तम मिश्रा   भगवान मद्धेशिया प्रधान पंकज सिंह प्रवीण प्रताप मल्ल ऋषि पांडेय काशी लाल शर्मा अटल मिश्र राजू चौबे आदि प्रमुख लोग एवम ग्रामीण उपस्थित रहे