Tuesday, 27 June 2017

*अन्तरजनपदीय 02 वाहन लिफ्टर गिरफ्तार, चोरी की 09 मोटरसाइकिलें बरामद*

*अन्तरजनपदीय 02 वाहन लिफ्टर गिरफ्तार, चोरी की 09 मोटरसाइकिलें बरामद*


पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री राजीव मल्होत्रा को मोटरसाइकिल चोरी एवं लूट की शिकायतें बार-बार प्राप्त हो रही थीं, जिसपर पुलिस अधीक्षक द्वारा इस शिकायतों को गम्भीरता से लिया गया और इसके लिए अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर डा0 अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में वाहन लिफ्टरों की गिरफ्तारी एवं चोरी गयी मोटरसाइकिलों की बरामदगी हेतु टीमें गठित की गयी। प्रथम टीम का प्रभारी थानाध्यक्ष तरकुलवा उ0नि0 शशांक शेखर राय एवं थानाध्यक्ष बघौचघाट उ0नि0 आलोक सोनी को अपने हमराहियों के साथ तथा दूसरी टीम सीआईयू एवं सर्विलांसकर्मी के साथ बनायी गयी।

प्राप्त सूचना के अनुसार विश्वास कर ग्राम व कस्बा पथरदेवा के नजदीक सीपीएन सिंह के भट्ठे के पास इन टीमों द्वारा गाड़ा बन्दी की गयी, जिसमें 01 मोटरसाइकिल पर 02 व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये, कि अचानक उन्हे घेरकर पकड़ लिया गया, जिसमें से एक ने अपना नाम राजन मद्धेशिया पुत्र नीबूलाल मद्धेशिया, निवासी पथरदेवा, थाना तरकुलवा, जनपद देवरिया तथा दूसरे ने अपना नाम अजय यादव पुत्र हरिओम यादव, निवासी रेरूआरी, थाना तरकुलवा, जनपद देवरिया बताया। तलाशी लेने पर मोटरसइकिल की डिग्गी में लगभग 02 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। मोटरसाइकिल के बारे में पूछा गया तो उसने चोरी का होना बताये तथा जब कड़ाई से पूछताछ की गयी तो विभिन्न स्थानों से चोरी कर विभिन्न स्थानों पर 08 मोटरसइकिलें चोरी की रखी गयी हैं। इन दोनो की निशान देही पर उक्त 08 मोटरसाइकिलें बरामद की गयी। कुछ मोटरसाइकिलों पर फर्जी नम्बर अंकित किये गये हैं। इन सारे मोटरसाइकिलों सहित अभियुक्तों को कब्जा पुलिस में लिया गया। इस सम्बन्ध में थाना तरकुलवा पर अपराध धारा 411/413/419/420/467/468/471 भादवि तथा 8/20 एनडीपीए एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया जा रहा है। इन सभी का एक संगठित गिरोह है, उक्त दोनो के अलावा 1.कुलदीप सिंह पुत्र राणा सिंह, 2.अर्पित सिंह पुत्र मुन्ना सिंह, 3.राजकुमार राय पुत्र छोटेलाल निवासीगण कस्बा पथरदेवा, थाना तरकुलवा, जनपद देवरिया गैंग के सदस्य हैं। इनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण* -

1.राजन मद्धेशिया पुत्र नीबूलाल मद्धेशिया, निवासी पथरदेवा, थाना तरकुलवा, जनपद देवरिया।
2.अजय यादव पुत्र हरिओम यादव, निवासी रेरूआरी, थाना तरकुलवा, जनपद देवरिया।

*वांछित अभियुक्तगण* -

1.कुलदीप सिंह पुत्र राणा सिंह,
2.अर्पित सिंह पुत्र मुन्ना सिंह,
3.राजकुमार राय पुत्र छोटेलाल समस्त निवासीगण कस्बा पथरदेवा, थाना तरकुलवा, जनपद देवरिया।

*बरामदगी का विवरण* -

1.अवैध गांजा - लगभग 02 किलो,
2.ग्लैमर मोटरसाइकिल नं0 यूपी 52 एडी 3184
3.हिरो होण्डा स्प्लेन्डर प्रो बिना नम्बर की,
4.हिरो होण्डा स्प्लेन्डर बिना नम्बर की,
5.बजाज डिस्कवर, नं0 यूपी 52 1752,
6.बजाज सीटी मोटरसाइकिल बिना नम्बर की,
7.हिरो होण्डा सीडी डिलक्स यूपी 52 एन 8633,
8.हिरो होण्डा स्प्लेन्डर बिना नम्बर की,
9.हिरो होण्डा सीडी डिलक्स बिना नम्बर की,
10.टीवीएस मोटरसइकिल बिना नम्बर की,

*गिरफ्तारी करने वाली टीम* -

1.उ0नि0 शशांक शेखर राय, थानाध्यक्ष तरकुलवा, मय हमराही कर्मचारीगण,
2.उ0नि0 आलोक सोनी, थानाध्यक्ष बघौचघाट, मय हमराही कर्मचारीगण,
3.उ0नि0 अनिल यादव, प्रभारी स्वाट मय हमराही कर्मचारीगण,
4.सर्विलांस सेल मय टीम
   

महिलाओं के सशक्तिकरण एवं सुरक्षा पर विशेष ध्यान :केशव मौर्य

 महिलाओं के सशक्तिकरण एवं सुरक्षा पर विशेष ध्यान :केशव मौर्य
प्रदेश सरकार के 100 दिन पुरे होने के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं समस्त मंत्रीमंडल के साथ आज "100 दिन विश्वास के" पत्रिका  का विमोचन किया और मीडिया के साथ प्रेस वार्ता की
100 दिनों में प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण एवं सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया है। साथ ही प्रदेश भर में चल रहे अवैध कत्लखानों पर पूर्णतया रोक लगाते हुए गौरक्षा को बढ़ावा दिया है। इसके साथ ही जनता में पुलिस के प्रति विश्वास सुदृढ़ करने की दिशा में सजगता से कार्य करते हुए अपराधियों पर नकेल कसी है। इसके अलावा प्रदेश विकास के लिए विभिन्न परियोजनाओं का शुभारम्भ करते हुए उन्हें न्यूनतम समय सीमा में पूर्ण करने के लिए हम कटिबद्ध है। प्रदेश सरकार ने यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान देते हुए ओवरलोडिंग को खत्म किया है। इसके अलावा हमारे किसान भाइयों को ऋण माफी की सौगात दी, जिससे उनका मनोबल और सरकार के प्रति विश्वास ओर ज्यादा सुदृढ़ हुआ है। यह सरकार आपकी है। आपके लिए काम कर रही है।

Tuesday, 20 June 2017

निरोग रहने के सदैव करे योग :कलराज मिश्र

निरोग रहने के सदैव करे योग :कलराज मिश्र

आज सुबह -सुबह तड़के देवरिया के पुलिस लाइन में योग दिवस मनाया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा कलराज मिश्र जी थे सर्वप्रथम मा मंत्री कलराज मिश्र जी ने पुलिस लाइन में पौधा रोपण किया । ततपश्चात योग गुरु के निर्देश में जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव विधायक कमलेश शुक्ल सहित जिले के सभी विधायक गण एवम जिलाधिकारी सुजीत कुमार सहित जिले के सारे अधिकारियों एवं भाजपा कार्यकर्ता समेत तमाम लोगों ने योग किया। कार्यक्रम की समाप्ति के रूप में मा कलराज मिश्रजी ने कहा कि योग एक अत्यंत महत्वपूर्ण क्रिया जिसे स्वथ्य रहने के लिये हमेशा करते रहना चाहिए।

Monday, 19 June 2017

जातिगत राजनीति समाप्त करने की कोशिश

जातिगत राजनीति समाप्त करने की कोशिश
देश का सर्वोच्च संवैधानिक पद भी जाति की राजनीति से अछूता नही रहा। पहली बार राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा के दौरान उसकी जाति का प्रमुखता से उल्लेख किया गया। हालाकि किसी जाति विशेष का राष्ट्रपति होने से देश मे उस जाति का कोई भला नही होने वाला। इससे पहले के आर नारायणन भी दलित राष्ट्रपति रह चुके है। पर उनके कार्यकाल में दलित उत्पीड़न कम नहीं हुआ। बल्कि और बढ़ गया। मेरे ख्याल से राष्ट्रपति का पद जाति और संप्रदाय के दायरे में नही होंना चाहिये। इस सर्वोच्च संबैधानिक पद पर सबसे योग्य व्यक्ति को बैठना चाहिये। मैं श्री रामनाथ कोबिन्द की योग्यता पर भी सवाल नही उठा रहा ना ही मैं दलित विरोधी हूं। लेकिन जाति के भवर में फसी देश की राजनीति से व्यथित हू। रामनाथ के नाम के ऐलान के दौरान उनकी जाति पर जोर देकर भाजपा ने उनके कद को छोटा कर दिया। कम से कम सर्वोच्च संबैधानिक पद को राजनैतिक दल जातीय राजनीति की संक्रिनता से दूर रखें।

योग दिवस पर मुख्य अतिथि होंगें कैबिनेट मंत्री कलराज मिश्र

योग दिवस पर मुख्य अतिथि होंगें कैबिनेट मंत्री कलराज मिश्र
तृतीय अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय कलराज मिश्रा (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री भारत सरकार) माननीय कमलेश पासवान सांसद बांस गांव,सांसद रविन्द्र कुशवाहा सलेम पुर, विधायक गण सूर्य प्रताप शाही कृषि मंत्री, जय प्रकाश निषाद मत्स्य मंत्री, कमलेश शुक्ला ,जनमेजय सिंह, सुरेश तिवारी,काली प्रसाद,आशुतोष उपाध्याय की गरिमामयी उपस्थिति में दिनाँक 21जून 2017 दिन बुधवार को समय प्रातः 6:30 बजे से 8 बजे तक स्थान पुलिस लाईन ग्राउण्ड देवरिया कार्यक्रम में आप सादर आमंत्रित है।।                                         

पर्यावरण संगोष्ठी आयोजित

पर्यावरण संगोष्ठी आयोजित
जिला पंचायत सभागार में मालवीय फाउंडेशन द्वारा आयोजित पर्यावरण संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह में प्रदेश के पर्यावरण एवं सहकारिता मंत्री उपेन्द्र तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति में संगोष्ठी को संबोधित करते हुए एस एस बी एल इण्टर कॉलेज के प्राचार्य अजय मणि त्रिपाठी जी।इस अवसर पर संगोष्ठी के आयोजक श्री निकेत मिश्र, डॉ एस एस गौड़,मधुसूदन मिश्र,उमेश शुक्ला इत्यादि उपस्थित रहे।।

Friday, 16 June 2017

भारत विश्व स्तर पर महाशक्ति के रूप में उभर रहा

339 रामपुरकारखना के विधायक कमलेश शुक्ल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेतृत्व में भारत विश्व स्तर पर महाशक्ति के रूप में उभर रहा है साथ ही 3 साल की उपलब्धि यो की भी सराहना की और प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही योजनाओं जनधन योजना,उज्ज्वला योजना,प्रधानमंत्री आवास योजना ,मुद्रा योजना,फसल योजना इत्यादि को ऐतिहासिक बताया और 1 जुलाई से लागू हो रहे gst बिल के बारे में बताते हुए कहा कि मैं खुद व्यापार जगत से जुड़ा हु यह व्यपारियो के लिये अच्छा है और विश्व मे 160 से अधिक देश इस बिल को लागू कर चुके है इससे हमारे देश की आर्थिक स्थिति सुधरेगी । उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का आभार एव धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि उन्होंने 3 माह में बहुत बेहतर कार्य किया है।उन्होंने रुद्रपुर आगमन पर महापालिका की जवलंत समस्याओं पर ध्यान आकर्षित कराया।
सिटी क्लब के बारे में बताते हुए कहा कि यह मांगलिक कार्यो के लिये है यहा असामाजिक तत्वों का प्रवेश वर्जित होना चाहिए।जिससे कि क्लब में संभ्रांत लोग आ जा सके। रुद्रपुर का चहुँमुखी विकास आवश्यक है जिस पर मुख्यमंत्री रावत ने शीघ्र ही समस्याओं का निराकारण का अस्वाशन दिया।

सबका साथ सबका विश्वास सम्मेलन में सम्मलित हुआ

सबका साथ सबका विश्वास सम्मेलन में सम्मलित हुआ


संबोधन के प्रमुख बिंदु

महिला हेल्‍पलाइन नम्‍बर 181 जारी किया गया है जोकि 24 घंटे महिलाओं की सहायता के लिए उपलब्‍ध है ।
‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ के अंतर्गत गुजरात के 09 जिले आच्‍छादित हैं जिसमें सूरत और भावनगर भी एक है।
स्‍मार्ट सिटी के अंतर्गत अहमदाबाद, सूरत और बड़ौदरा का चयन किया गया है तथा गांधीनगर, राजकोट और दाहोद का प्रकरण विचाराधीन है ।
स्‍वच्‍छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत गुजरात में 170 शहरों को  खुले में शौच से मुक्‍त घोषित करते हुए प्रमाणित किया जा चुका है तथा 4,06,388 व्‍यक्‍तिगत शौचालय के लक्ष्‍य के सापेक्ष 5,75,110 शौचालय का निर्माण कराया जा चुका है।
31010 सामुदायिक शौचालय के सापेक्ष 11010 सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जा चुका है ।
97.27 प्रतिशत नगर पालिका वार्ड में डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रित किया जा रहा है।
अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना हेतु 10,773 करोड़ रूपये की स्‍वीकृति नवम्‍बर, 2014 में दी गई थी तथा 336.02 करोड़ रूपये जारी कर दिए गए हैं ।
उजाला योजना के अंतर्गत गुजरात में 3.3 करोड़ से अधिक एल.ई.डी. बल्‍ब वितरित कराये गये जिससे प्रतिवर्ष 1719 करोड़ रूपये की बचत हो रही है ।  
गत 03 वर्षों में स्‍वॉयल हेल्‍थ कार्ड बनाने हेतु 13.14 करोड़ रूपये राज्‍य सरकार को दिये गये जिससे 02 मृदा परीक्षण प्रयोगशालाएं स्‍थापित हुई तथा 24.74 लाख स्‍वॉयल हेल्‍थ कार्ड जारी किए गए ।
नीली क्रांति के अंतर्गत मत्‍स्‍य पालन को बढ़ावा देने के लिए 23.4 करोड़ रूपये की केंद्रीय सहायता दी गई है ।
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत प्रदेश के सभी 33 जिलों में जिला कृषि सिंचाई योजना तैयार की गई हैं तथा 3,90,323 हैक्‍टेयर भूमि सूक्ष्‍म सिंचाई (टपक सिंचाई) के अंतर्गत उपयोग में लाया गया तथा 5,94.78 करोड़ रूपये की सहायता प्रदान की गई ।
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत गत तीन वर्षों में 1,20,000 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया गया है ।
आई.टी.आई. दशरथ को देश के माडल आई.टी.आई. के रूप में विकसित किया जा रहा है ।
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत 4094 इकाइयों के माध्‍यम से 44,696 रोजगार का सृजन किया गया है ।
टूलरूम एवं टेक्‍नोलॉजी सेंटर के द्वारा 35072 लोगों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया तथा 7766 इकाइयों को सहायता प्रदान की गई।
गत तीन वर्षों में लगभग 400 कि.मी. की गैस पाइप लाइन बिछायी जा चुकी है ।
पशु चिकित्‍सा को बढ़ावा देने के लिए जूनागढ़ में एक नया पशु चिकित्‍सा विद्यालय खोला गया तथा बनासकाठा में एक कृषि विज्ञान केंद्र की स्‍थापना की गई है ।
पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय उन्‍नत भारत कृषि शिक्षा योजना के अंतर्गत जूनागढ़ में 02 केंद्र तथा आनन्‍द में 02 केंद्रों की स्‍थापना की गई है ।
डी.बी.टी. के अंतर्गत 1,74,30,236 लाभार्थियों को गैस सब्‍सिडी दी गई है।
8,36,118 उपभोक्‍ताओं ने स्‍वेच्‍छा से अपनी गैस सब्‍सिडी छोड़ दी है।
7,52,779 लोगों को प्रधानमंत्री उज्‍जवला योजना के अंतर्गत नि:शुल्‍क गैस कनेक्‍शन प्रदान किए गए जिसमें से 2,90,914 अनु.जाति/अनु.जनजाति महिलाएं हैं ।
गीर गौ विहार तथा धरमपुर में 02 गोकुल गांवों की स्‍थापना की गई है ।
राष्‍ट्रीय कृषि बाजार (ई-नाम) के अंतर्गत 40 मंडियां जुड़ चुकी हैं जिनमें लगभग 3177.35 करोड़ रूपये का व्‍यापार हो चुका है ।
हृदय योजना के अंतर्गत धरोहर शहर के रूप में द्वारिका को चयनित करते हुए लगभग 22.26 करोड़ रूपये आवंटित किये गये हैं ।
02 सॉफ्टवेयर पार्क- गांधीनगर और सूरत में स्‍थापित किए गए हैं ।
इलेक्‍ट्रॉनिक विनिर्माण क्‍लस्‍टर की स्‍थापना गांव टुण्‍डा तालुका मुंद्रा जिला कच्‍छ में 745 करोड़ रूपये की लागत से की गई है ।
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत राज्‍य सरकार द्वारा 8,48,875 आवास 171 शहरों में बनाए जाने हैं जिस पर कार्य जारी है ।
वर्ष 2016-17 में प्रदेश में बिजली की कमी शून्‍य रही है ।
विद्युत उत्‍पादन जोकि मार्च, 2014 में 27,647 मेगावाट था, में   10 प्रतिशत की वृद्धि हुई जो मार्च, 2017 में 30,176 मेगावाट हो गया है ।
जहाजरानी के क्षेत्र में गोघा एव दाहेज के बीच में फेरी सेवा, बेट द्वारिका में नया लाइट हाऊस तथा जाफराबाद में एक नये लाइट हाऊस टावर की स्‍थापना की गई है ।
अमृत योजना के अंतर्गत 31 शहरों को चयनित किया गया है जिसके लिए 4884 करोड़ रूपये आवंटित किये गये हैं ।
5.76 करोड़ लोगों को आधार कार्ड प्रदान कराया जा चुका है जोकि कुल जनसंख्‍या का लगभग 93 प्रतिशत है ।
डिजिटल साक्षरता मिशन के अंतर्गत 3.34 लाख लोगों को आच्‍छादित किया गया है ।
प्रदेश के सभी 33 जिलों में ई-डिस्‍ट्रिक्‍ट योजना लागू कर दी गई है ।
पर्यटन की दृष्‍टि से द्वारिका के विकास के लिए 26.23 करोड़ रूपये, सोमनाथ के लिए 37.44 करोड़ रूपये अहमदाबाद-राजकोट- पोरबंदर-बारदोली-दांडी हेरिटेज सर्किट के लिए 93.48 करोड़ रूपये तथा वदनगर-मोधरा एवं पाटन धरोहर सर्किट के लिए 99.81 करोड़ रूपये आवंटित किये गये हैं ।
कच्‍छ में हस्‍तशिल्‍प का एक मेगा क्‍लस्‍टर 28.50 करोड़ रूपये की लागत से बनाया जा रहा है जिससे लगभग 20,000 दस्‍तकारों को लाभ प्राप्‍त होगा ।
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत 201.01 करोड़ रूपये की मार्जिन मनी द्वारा 4094 इकाइयों की स्‍थापना हुई जिनसे लगभग 44,696 लोगों को रोजगार प्राप्‍त हुए।
सीजीटीएमएसई के अंतर्गत 47253 इकाइयों को 3570.62 करोड़ रूपये की स्‍वीकृति प्रदान की गई ।
सीएलसीएसएस के अंतर्गत 7023 इकाइयों को लगभग 431.81 करोड़ रूपये की सब्‍सिडी दी गई है ।
बार कोड के अंतर्गत 202 इकाइयों को सहायता दी गई ।
उद्यमिता विकास, इंक्‍यूबेशन के माध्‍यम से 01 संस्‍था द्वारा 04 नए विचारों का सम्‍पोषण किया गया।
टूलरूम के माध्‍यम से 35072 लोगों को प्रशिक्षण दिया गया तथा 7766 संस्‍थाओं को सहायता प्रदान की गई है ।

विधायक ने जताया आभार

विधायक ने जताया आभार

339 रामपुरकारखना के विधायक कमलेश शुक्ल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेतृत्व में भारत विश्व स्तर पर महाशक्ति के रूप में उभर रहा है साथ ही 3 साल की उपलब्धि यो की भी सराहना की और प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही योजनाओं जनधन योजना,उज्ज्वला योजना,प्रधानमंत्री आवास योजना ,मुद्रा योजना,फसल योजना इत्यादि को ऐतिहासिक बताया और 1 जुलाई से लागू हो रहे gst बिल के बारे में बताते हुए कहा कि मैं खुद व्यापार जगत से जुड़ा हु यह व्यपारियो के लिये अच्छा है और विश्व मे 160 से अधिक देश इस बिल को लागू कर चुके है इससे हमारे देश की आर्थिक स्थिति सुधरेगी । उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का आभार एव धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि उन्होंने 3 माह में बहुत बेहतर कार्य किया है।उन्होंने रुद्रपुर आगमन पर महापालिका की जवलंत समस्याओं पर ध्यान आकर्षित कराया।
सिटी क्लब के बारे में बताते हुए कहा कि यह मांगलिक कार्यो के लिये है यहा असामाजिक तत्वों का प्रवेश वर्जित होना चाहिए।जिससे कि क्लब में संभ्रांत लोग आ जा सके। रुद्रपुर का चहुँमुखी विकास आवश्यक है जिस पर मुख्यमंत्री रावत ने शीघ्र ही समस्याओं का निराकारण का अस्वाशन दिया।

Thursday, 15 June 2017

ब्रिक्स गेम में इंडिया का प्रतिनिधित्व करेंगी देवरिया की अनन्या

ब्रिक्स गेम में इंडिया का प्रतिनिधित्व करेंगी देवरिया की अनन्या
देवरिया जिले के रुद्रपुर की बेटी अनन्या ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा पूरे देश में मनवाया है। उप्र से सिर्फ अनन्या का चयन अण्डर 20 में ब्रिक्स गेम के लिए हुआ है। जो चीन में होने वाले महिला वालीबाल में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेगी।
मूलत: गाजीपुर जनपद के रेवतीपुर गांव निवासी राजेश राय एकौना थाना क्षेत्र के सरांव गांव स्थित आचार्य रामचन्द्र शुक्ल इण्टर कालेज में प्रवक्ता हैं। जो पूरे परिवार के साथ रुद्रपुर नगर में लम्बे समय से रहते हैं। 21 जुलाई 1998 को पैदा हुई उनकी बड़ी बेटी अनन्या शुरू से वालीबाल खेलने की शौकीन रही।प्राथमिक शिक्षा के बाद उसका चयन वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कालेज गोरखपर के लिए हो गया। जहां से इण्टर तक की पढ़ाई के दौरान कई प्रतियोगिताओं में भाग लिया। वर्ष 2014 में अण्डर 17 में वह थाईलैण्ड में अपने खेल का प्रदर्शन किया था। जबकि अण्डर 19 में एक बार फिर से देश के लिए थाईलैण्ड में शानदार खेल का प्रदर्शन किया था।अनन्या लखनऊ के साईं स्पोर्ट्स हास्टल में रहकर वालीबाल का नियमित अभ्यास करती हैं। चीन में होने वाले ब्रिक्स गेम के लिए 23 मई 2017 को महाराष्ट्र के औरंगाबाद में ट्रायल हुआ था। जिसमें अनन्या सहित देश की 24 खिलाड़ियों का चयन हुआ। लेकिन चीन के ब्रिक्स गेम में 12 खिलाड़ियों को ही जाना था। जिसके लिए फाइनल ट्रायल 14 जून को हुआ।जिसमें उत्तर प्रदेश से इकलौती बेटी अनन्या राय का चयन हुआ है। गुरुवार को भारतीय टीम चीन के लिए रवाना हो गई। जहां 17 जून से 21 जून तक वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिसमें भारत के साथ ही ब्राजील, रूस, साउथ अफ्रीका व चीन की टीमें भाग लेंगी।

प्रदेश में खुलेंगे 88 नए थाने


ये हैं वो साल जब भारत पहुंचा आईसीसी के फाइनल

ये हैं वो साल जब भारत पहुंचा आईसीसी के फाइनल


ये हैं वो साल जब भारत पहुंचा आईसीसी के फाइनल मुकाबले में...1983 विश्वकप, 2000 चैंपियन्स ट्रॉफी, 2002 चैंपियन्स ट्रॉफी, 2003 विश्वकप, 2007 विश्वकप, 2011 विश्वकप, 2013 चैंपियन्स ट्रॉफी, 2014 विश्वकप, 2017 चैंपियन्स ट्रॉफी

पेट्रोल और डीजल हुआ सस्ता

पेट्रोल और डीजल हुआ सस्ता



पेट्रोल और डीजल हुआ सस्ता
तेल विपणन कंपनियों ने अंतिम पाक्षिक समीक्षा में पेट्रोल के दाम में 1.12 रुपए और डीजल की कीमत में 1.24 रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की है। इनमें राज्यों द्वारा लगाया जाने वाला कर (वैट) शामिल नहीं है। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि नई दरें शुक्रवार सुबह छह बजे से लागू होंगी तथा इसके बाद दरों की समीक्षा दैनिक आधार की पर की जाएगी और इनमें होने वाले बदलाव रोजाना सुबह छह बजे से प्रभावी होंगे। 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 16 जून को पेट्रोल की कीमत 65.48 रुपए प्रति लीटर और डीजल की 54.49 रुपए प्रति लीटर होगी। इस प्रकार वैट समेत इनके दाम क्रमश: 1.43 रुपए और 1.45 रुपए प्रति लीटर घटाए गए हैं। 

उत्तराखंड के रुद्रपुर में हुआ मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत


रामपुर कारखाना के विधायक कमलेश शुक्ल के जेसिस पब्लिक स्कूल रुद्रपुर उत्तराखंड में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का आज प्रथम आगमन का कार्यक्रम था जिसमे हजारों की संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद थे  । वहाँ मुख्यमंत्री ने जनता दरबार भी लगाए थे जिसमें विभिन्न जिलों से लोग अपनी समस्या लेकर आये थे मुख्यमंत्री ने उनकी समस्याएं सुनी एवं त्वरित कार्यवाही करने का निर्देश दिया। इस कार्यक्रम में रामपुरकारखाना के विधायक ने भी हिस्सा लिया । विधायक कमलेश शुक्ल के भाई विधायक राजेश शुक्ल भी रहे मौजूद जिन्होंने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को विधान सभा चुनाव में हराया था।

Wednesday, 14 June 2017

चलने लगी कुर्सियां तो भाग खड़े हुए अधिकारी

चलने लगी कुर्सियां तो भाग खड़े हुए अधिकारी

कोटे की दुकान के चयन के लिए गांव में खुली बैठक बुलाई गई थी। इस दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए और दनादन कुर्सियां चलने लगी। हंगामा देख कोटा चयन की प्रकिया पूरी कराने पहुंचे अधिकारी जान बचाकर भाग खडे़ हुए। 

विकास खंड भटनी की ग्राम पंचायत भरहेचौरा में दो सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के कई माह से निरस्त चल रही है। बुधवार को एडीओ नंद किशोर सिंह, एसएन सिंह के साथ करीब आधा दर्जन ग्राम पंचायत अधिकारी गांव में पहुंचे। ग्राम प्रधान सुरेश सिंह और ग्राम पंचायत अधिकारी अशोक सिंह की मौजूदगी में वार्ड संख्या एक से आठ तक के लिए खुली बैठक में कोटे के दुकान की चयन की प्रक्रिया शुरु हुई।
दो दावेदारों में एक ने कुछ समय रुककर चयन प्रक्रिया शुरु करने का आग्रह किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष मारपीट करते हुए एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकने लगे।  यह देख वहां पर भगदड़ मच गई। हालात बिगड़ते देख कोटा चयन कराने पहुंचे अधिकारी भाग खडे़ हुए। मारपीट के दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी अशोक पाठक भी घायल हो गए।
ग्राम पंचायत अधिकारी  नंद किशोर सिंह ने बताया कि थाने से सुरक्षा की मांग की गयी थी लेकिन  टीम न आने के कारण हालात को नियन्त्रित नहीं किया जा सका। कोटा चयन की प्रक्रिया निरस्त कर दी गई है। कुछ दिन पूर्व भी यहां पर कोटा चयन को लेकर बवाल हुआ था।

देवरिया पुलिस चलायेगी आपरेशन तिकड़ी

देवरिया पुलिस चलायेगी आपरेशन तिकड़ी





देवरिया पुलिस कानून व्यवस्था सुधारने के लिए आए दिन तरह-तरह के तरीके अपना रही है। आपरेशन कवच के बाद अब आपरेशन तिकड़ी की तैयारी है। इसके जरिए पुलिस बाइक पर तीन सवारी की नकेल कसेगी। बिना हेलमेट चलने वालों पर अंकुश लगाने के लिए पिछले दिनों देवरिया पुलिस ने आपरेशन कवच शुरू किया था। इसके तहत पुलिस वाहन की चालान करने की बजाय शमन शुल्क के पैसे से हेलमेट खरीदवा रही है। अब तक जिले में करीब 10 हजार हेलमेट पुलिस इस अभियान के तहत लोगों को पहना चुकी है। इस अभियान की सफलता से उत्साहित जिले के एसपी राजीव मल्होत्रा ने ऑपरेशन तिकड़ी शुरू करने का निर्णय लिया है। इस अभियान के तहत बाइक पर तीन सवारी चलने वालों का पुलिस चालान नहीं करेगी बल्कि बाइक मालिक से शपथ पत्र भरवाएगी कि वह अपनी बाइक पर आगे से तीन लोगों को नहीं चढ़ने देंगे। शपथपत्र के बाद पुलिस वाहन छोड़ देगी। एसपी राजीव मल्होत्रा ने बताया कि आपरेशन तिकड़ी के जरिए तीन सवारी पर अंकुश लगा लोगों को मार्ग दुर्घटनाओं के खतरे से बचाया जाएगा

Tuesday, 13 June 2017

जानिए IPC में धाराओ का मतलब .....

जानिए IPC में धाराओ का मतलब .....

*धारा 307* = हत्या की कोशिश
*धारा 302* = हत्या का दंड
*धारा 376* = बलात्कार
*धारा 395* = डकैती
*धारा 377* = अप्राकृतिक कृत्य
*धारा 396* = डकैती के दौरान हत्या
*धारा 120* = षडयंत्र रचना
*धारा 365* = अपहरण
*धारा 201* = सबूत मिटाना
*धारा 34* = सामान आशय
*धारा 412* = छीनाझपटी
*धारा 378* = चोरी
*धारा 141* = विधिविरुद्ध जमाव
*धारा 191* = मिथ्यासाक्ष्य देना
*धारा 300* = हत्या करना
*धारा 309* = आत्महत्या की कोशिश
*धारा 310* = ठगी करना
*धारा 312* = गर्भपात करना
*धारा 351* = हमला करना
*धारा 354* = स्त्री लज्जाभंग
*धारा 362* = अपहरण
*धारा 415* = छल करना
*धारा 445* = गृहभेदंन
*धारा 494* = पति/पत्नी के जीवनकाल में पुनःविवाह0
*धारा 499* = मानहानि
*धारा 511* = आजीवन कारावास से दंडनीय अपराधों को
करने के प्रयत्न के लिए दंड।

21 ग्राम विकास अधिकारियों का बदला कार्यक्षेत्र

21 ग्राम विकास अधिकारियों का बदला कार्यक्षेत्र


देवरिया : मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार त्यागी के निर्देश पर जनहित के आधार पर जिला विकास अधिकारी मंशा राम यादव ने 21 ग्राम विकास अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। साथ ही संबंधित खंड विकास अधिकारियों को चार्ज हस्तांतरित कराते हुए कार्यमुक्त करने का निर्देश दिया है।
श्री यादव ने बताया कि संदीप त्रिपाठी को गौरीबाजार से रुद्रपुर, संजीत कुमार त्रिपाठी को गौरीबाजार को रामपुर कारखाना, आलोक कुमार त्रिपाठी को गौरीबाजार से बरहज, सत्येंद्र कुमार यादव को गौरीबाजार से बरहज, मनीष कुमार ¨सह को बैतालपुर से पथरदेवा, प्रमिल कुमार पांडेय को बैतालपुर से सलेमपुर, संजय कुमार मिश्र को देवरिया सदर से भाटपाररानी, अशोक कुमार ¨सह को देवरिया सदर से भलुअनी, लक्ष्मीकांत मिश्र को भलुअनी से देसही देवरिया, अवधेश कुमार पाठक को भलुअनी से बरहज, विष्णु प्रकाश ¨सह को सलेमपुर से लार, अरुण कुमार श्रीवास्तव को लार से भाटपाररानी, अजय प्रकाश ¨सह को लार से भटनी, सुरेश प्रसाद जायसवाल को लार से बनकटा, संतोष कुमार ¨सह को बनकटा से बैतालपुर, संतोष कुमार कुशवाहा को बनकटा से गौरीबाजार, स्वतंत्र कुमार को बनकटा से लार, शकील अहमद को तरकुलवा से लार, अनिल कुमार ¨सह को बरहज से बनकटा, नर्वदेश्वर दूबे को देसही देवरिया से बनकटा, अश्वनी कुमार मल्ल को रामपुर कारखाना से सलेमपुर विकास खंड के लिए स्थानांतरण किया गया है।

देवरिया : विश्व योग दिवस की तैयारी जोर-शोर से शुरू हो गई है। पुलिस लाइन में योग दिवस पर भव्य

विश्व योग दिवस की तैयारी जोर-शोर से शुरू हो गई है। पुलिस लाइन में योग दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 1500 से अधिक लोगों के हिस्सा लेने की संभावना है। साथ ही दो दिन पहले से ही इसके लिए पूर्वाभ्यास भी होगा। इसमें जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक से लेकर अन्य अधिकारी व प्रबुद्ध लोग हिस्सा लेंगे। 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाता है। जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन इस कार्यक्रम को लेकर काफी गंभीर है। जिला प्रशासन व पुलिस विभाग ने इस बार संयुक्त रूप से पुलिस लाइन के ग्राउंड में ही विश्व योग दिवस मनाने का निर्णय लिया है। इस क्रम में पुलिस लाइन में तैयारी शुरू हो गई है। सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी राजेश त्यागी, अपर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा, क्षेत्राधिकारी नगर डा.अजय कुमार ¨सह पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड पर पहुंचे और निरीक्षण किए। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने मौजूद अधिकारियों को किधर मंच बनेगा और कैसे लोग बैठेंगे, इसको लेकर दिशा-निर्देश भी दिया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इसकी तैयारी बड़े पैमाने पर शुरू कर दी गई है। -

बैकुंठपुर मंडल के नूनखार सेक्टर में सत्यापन

रामपुर कारखाना के बरियापुर मंडल एवं बैकुंठपुर मंडल के नूनखार सेक्टर में सत्यापन करते हुए सुनील मिश्र जी तारकेश्वर मिश्र जी एवं बूथ कार्यकर्त्ता साथ में अजीत सिंह जिलामंत्री भाजपा एवम् विधानसभा प्रभारी रामपुर कारखाना देवरिया

खेल से होता है सर्वागीण विकास : कमलेश शुक्ल

भटनी के खोरीबारी में आयोजित क्रिकेट टूनामेंट KPL के फाइनल मैच के मुख्य अतिथि के रूप में विधायक कमलेश शुक्ल ने फीता काट कर मैच की शुरुवात की . फाइनल मैच बनकटा और डेमुशा के बिच खेला गया जिसमे बनकटा की टीम  ने 5 विकेट  से डेमुशा को हरा दिया . विशिष्ट अतिथि के रूप में भटनी ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख  रमाशंकर यादव रहे . इस अवसर पर गुड्डू राय, CB राय , सिप्पू राय ,अनिल राय, सत्यम राय एवं बीजेपी आईटी विभाग के संयोजक मनीष पांडेय उपस्थित रहे .

विधायक के प्रयास से रामपुर कारखाना के मंदिरों को सवारेगी प्रदेश सरकार

रामपुरकारखाना के विधायक कमलेश शुक्ल अनुरोध पर सांसद कलराज मिश्र के पहल पर देवरिया जनपद के 12 स्थलों का चयन हुआ है जो कि विलुप्त हो रहे थे प्रदेश सरकार ने इन धार्मिक स्थलों को सवारने का प्रस्ताव पारित किया है जिससे रामपुरकारखाना के खुखुंदू का जैन मंदिर मुख्य रूप से शामिल है इसके अलावा भटनी के जंगली नाथ एव नींदेस्वर नाथ मंदिर शामिल है। इन तीनो मंदिरों को सवारने का जिम्मा अब सरकार के हवाले है । इन मंदिरों के परिसर में सोलर लाइट , पार्किंग , घाटों को सवारने ,शौचालय तथा उन्हें मुख्य मार्ग से जोड़ने एवं इंटरलॉकिंग का कार्य शामिल है। यह बात जान कर विधान सभा के लोगो ने विधायक को धन्यवाद दिया। 

Sunday, 11 June 2017

विधायक ने लिया रोज़ा अफ़तरी में भाग

रामपुर कारखाना के यशश्वी विधायक कमलेश शुक्ल ने अपने विधानसभा सभा के मंगलपुरा गांव मुस्लिम भाइयों के साथ काल शाम रोजा अफ्तार में भाग लिया एवं सभी मुस्लिम भाइयो को रमजान की मुबारकबाद दी। उहोंने सबको संबोधित करते हुए कहा कि सरकार अच्छी कार्य कर रही है हम आप सब के जनकल्याण के लिए सदैव ततपर है ।इस अवसर पर सत्यप्रकाश पाण्डेय ,उपेंद्र मणि ,अनन्त मिश्र एव सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

विधायक कमलेश शुक्ल ने खोला अपना जनसम्पर्क कार्यालय

 कमलेश शुक्ल ने अपने विधान सभा के बैकुंठपुर मंडल में अपना निजी जनसम्पर्क कार्यालय खोला . इस अवसर पर लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा की मेरा जीवन लोगो के लिए समर्पित है एवं इसी कड़ी में यहां एक कार्यालय खोला गया है जिस से की लोगो से अत्यधिक जुड़ सकू . इस अवसर पर सचिन्द्र शाही ,डॉ gangasaran पांडेय ,श्री अखिलेन्द्र शाही . श्री अजीत सिंह ,डॉ संजीव शुक्ल ,वेदप्रकाश मिश्रा , राजेश सिंह ,मयंक उपध्याय ,अमृत तिवारी सहित सैकड़ो लोग मौजद रहे . कार्यक्रम की अध्य्क्षता सचिन्द्र शाही ने किया .

विधायक ने बदलवाया ट्रांसफार्मर

रामपुर विधान सभा के मुंडेरा लाला का ट्रांसफॉर्मर पिछले १० दिनों से kharab पड़ा था . विधायक के सहयोग यह ट्रांसफार्मर नया लगा दिया गया . इस अवसर पर सभी ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताते हुए ख़ुशी जाहिर की . यह जानकारी गांव के बूथ प्रमुख आदित्य श्रीवास्तव ने दी  
श्री कमलेश शुक्ल 
विधायक,339 रामपुर कारखाना देवरिया