Tuesday, 12 December 2017

अलका ने ली चेयरमैन पद की शपथ

देवरिया। नगरपालिका परिषद देवरिया की नवनिर्वाचित चेयरमैन अलका सिंह ने मंगलवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। देवरिया क्लब में आयोजित कार्यक्रम में डीएम सुजीत कुमार ने शपथ दिलाई। अलका ने अपने चुनावी वादे को पूरा करने की बात कहीं। गौरीबाजार, रामपुर कारखाना और बरियारपुर के चेयरमैन को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा चारो स्थानों पर नवनिर्वाचित सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई।
शपथ ग्रहण समारोह को देवरिया क्लब को भव्य रूप से सजाया गया था। पर्दे का कलर भी भगवा था। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद कलराज मिश्र से लगायत भाजपा के विधायक, नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। शपथ ग्रहण के दौरान पूरा पंडाल खचाखच भरा था। 10.30 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। 11 बजे डीएम सुजीत कुमार ने चेयरमैन अलका सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अलका के शपथ लेते ही पंडाल तालियों से गूंज उठा और जयश्री राम के नारे भी लगे। दूसरी बार चेयरमैन पद की शपथ लेते वक्त अलका के चेहरे पर खुशी झलक रही थी। रामपुर कारखाना नगर पंचायत में एसडीएम सदर राकेश सिंह ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष देवंती देवी और सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। देवंती ने कहा कि नगर पंचायत का विकास ही उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान है। उनका प्रयास होगा पांच साल के कार्यकाल में सबको विकास की कड़ी से जोड़ते हुए नगर पंचायत को बेहतर बनाना है। इस दौरान राज्यसभा की पूर्व सदस्य कनकलता सिंह , पूर्व चेयरमैन गणेश यादव आदि मौजूद रहे। नवसृजित नगर पंचायत की पहली अध्यक्ष उमरावती को एसडीएम सदर राकेश सिंह ने दिन में एक बजे पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नगर पंचायत गौरीबाजार के अध्यक्ष नीलेश जायसवाल को भी शपथ दिलाई गई।
AddThis Sharing Buttons

गरीबों की सेवा करना पुनीत

गरीबों की सेवा करना पुनीत
देवरिया : सदर तहसील क्षेत्र के भीमपुर में मंगलवार को कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों के गरीबों में कंबल वितरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि गरीबों की सेवा करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य है। गरीबों की सेवा करने से हमारी सोच हमेशा ऊंची होगी।
वक्ताओं ने कहा कि समाज के निचले पायदान के लोगों का सहयोग करना ही सही मायने में समाज सेवा है। यह नहीं सोचना चाहिए कि राष्ट्र और समाज ने मुझे क्या दिया मुझे यह सोचना है कि मैंने समाज और राष्ट्र को क्या दिया। इस तरह के आयोजन हर साल होते रहेंगे और गरीबों का सहयोग होता रहेगा। इसके लिए आíथक रूप से मजबूत लोगों को कुछ अंश गरीबों के सहयोग के लिए लगाना चाहिए। ताकि वे भी अपना जीवन ठीक तरह से व्यतीत कर सकें। इस दौरान सूर्य नारायण तिवारी, शशि प्रभा, रुद्रनारायण तिवारी, दिवाकर तिवारी, अजीत ¨सह, यशवंत ¨सह, मणिकांत तिवारी, राजेश पांडेय, सुधाकर ¨सह, बच्चा यादव, शिव प्रकाश राय, नर्वदेश्वर शुक्ला, मदनमोहन तिवारी, शत्रुघ्न तिवारी सूरज राव, श्याम, हरिओम आदि मौजूद रहे।

Monday, 11 December 2017

नगर निकाय चुनाव: आज होगा शपथ ग्रहण समारोह



आज नगरपालिका परिषद देवरिया को नवनिर्वाचित अध्यक्ष अल्का सिंह सहित कुल 11 नगरपालिका एवं नगर पंचायत का शपथ ग्रहण समारोह आज होगा। देवरिया में यह कार्यक्रम देवरिया क्लब में आयोजित किया जाएगा जिसमे कई बड़े नेताओं के समल्लित होने का अनुमान है।

Saturday, 2 December 2017

लाठीचार्ज प्रकरण:कोतवाल सस्पेंड,सीओ हटाये गए


 देवरिया  निकाय चुनाव के मतगणना के दौरान पुलिस द्वारा बेरहमी से पिटाई करने का मामला ,----आईजी जोन गोरखपुर मोहित अग्रवाल ने शहर कोतवाल साहब यादव को किया  सस्पेंड  ,और सीओ सदर संदीप सिंह का  कार्यक्षेत्र बदला ।

आज से शहर को 16 घंटे,ग्रामीण क्षेत्र को 10 घंटे आपूर्ति

आज से शहर को 16 घंटे,ग्रामीण क्षेत्र को 10 घंटे आपूर्ति


देवरिया : गोरखपुर के मोतीराम अड्डा विद्युत उपकेंद्र पर 240 एमवीए ट्रांसफार्मर की जगह 500 एमवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा। इसकी वजह से विभाग ने विद्युत आपूर्ति करने का समय सारिणी निर्धारित किया है। शहर को 16 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्र को 10 घंटे आपूर्ति की जाएगी। यह 10 जनवरी 2018 तक लागू रहेगा।
अधीक्षण अभियंता जेके शर्मा ने बताया कि शहरी एवं तहसील क्षेत्रों में 132 केवी उपकेंद्र देवरिया से देवरिया, बरहज, नाथ नगर पोषक एवं 132 केवी उपकेंद्र सलेमपुर से सलेमपुर तहसील एवं भाटपाररानी तहसील पोषक को रात्रि 24 बजे से सुबह 11 बजे तक एवं दोपहर तीन बजे से रात आठ बजे तक कुल 16 घंटे आपूर्ति की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में 132 केवी उपकेंद्र देवरिया से गौरीबाजार, रुद्रपुर, उसरा बाजार, तरकुलवा फीडर एवं 132 केवी उपकेंद्र सलेमपुर से सलेमपुर, भाटपाररानी, सतरांव, लार, खुखुंदू, कुंडौली पोषक एवं 132 केवी उपकेंद्र रुद्रपुर से रुद्रपुर पोषक को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक तथा रात्रि आठ बजे से रात दो बजे तक कुल 10 घंटे आपूर्ति की जाएगी।.