Friday, 25 August 2017

विधायक पुत्र ने किया प्रभारी मंत्री का स्वागत


i

रामपुर कारखाना के विधायक कमलेश शुक्ल के सुपुत्र संजीव शुक्ल ने आज जनपद में पधारी बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमति अनुपमा जायसवाल का स्वागत किया एवं शिक्षा संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा की।

Tuesday, 15 August 2017

देवरिया में सबसे अलग रहा डाइट का स्वतंत्रता दिवस


जिले में बड़ी धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया । रामपुर कारखाना प्रतिनिधि के अनुसार डाइट में इस बार सबसे अलग रूप से स्वाधीनता दिवस मनाया गया सबसे पहले डाइट प्रचार्य के द्वारा झंडारोहण किया गया तत्पश्चात वृक्षारोपरण किया गया,इसमें सभी प्रशिक्षु और द्वारा आचार्यो द्वारा कैंपस में वृक्ष लगाया गया। यह स्वाधीनता दिवस मनाने का अलग ही अंदाज था । वहाँ के आचार्यो का मानना है कि आये दिन वृक्षो की संख्या कम होती जा रही है इस कार्यक्रम में माध्यम से समाज मे वृक्ष को बढ़ाने का संदेश जाएगा। इसलिए आज के दिन इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इसके बाद वरिष्ट प्रवक्ता धर्मेन्द्र पाण्डेय ने अपने भाषण के द्वारा प्रशिक्षुओ का ज्ञानवर्धन किया उसके बाद प्रवक्ता इंद्रजीत यादव,ख़ुर्शीद आलम ने अपने वक्तव्य जाहिर किए । ततपश्चात 2014 बैच की प्रशिक्षु तूलिका ने अपने बोल से देशभक्ति गीत प्रस्तुत की ।अंत मे प्रवक्ता संदीप मल्ल ने सबका आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा की। इस अवसर पर प्रशिक्षु सत्यम,रोशन, रामेश्वर , पवन ,रजत, आकाश ,सिद्दार्थ ,पूजा ,ज्योति , दीक्षा यादव सहित सैकड़ों प्रशिक्षु सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Wednesday, 9 August 2017

रक्त -दान महादान :डॉ संजीव शुक्ल


दिनांक 9 अगस्त को जिला चिकित्सालय , देवरिया में रक्तदान शिविर का आयोजन दिन में 11 बजे से प्रारम्भ हुआ।इस पुण्य यज्ञ में रामपुर विधान सभा के विधायक मा कमलेश शुक्ला के पुत्र डॉ संजीव शुक्ला ने उपस्थित होकर अपना रक्त दान किया। डॉ संजीव शुक्ला ने रक्त दान करने की महत्ता को बताते हुए कहा कि आपके रक्त दान करने से किसी के जीवन में उजाला ला सकता है। तुलसीदास जी ने भी रामचरित मानस में कहा है कि " परहित सरिस धर्म नहि भाई" मानव जीवन तभी कृतार्थ होता है,जब हम सभी जीव में अपने को देखते हुए विश्व कल्याण की कल्पना करते है। इसलिए हम सभी को विश्व कल्याण यज्ञ में आगे आना चाहिए।

Thursday, 3 August 2017

भटनी में आयोजित हुआ रक्त परीक्षण शिविर

भारतीय जनता पार्टी द्वारा रक्त परिक्षण का कार्य क्रम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्दृ भटनी मे आज आयोजित हुआ । पार्टी के द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम का यह एक हिस्सा था। जिसके संयोजक मोहन लाल गुप्त,सेक्टर प्रमुख अभय तिवारी,मंडल अध्यक्ष हितेन्द तिवारी, अशोक वर्मा आलोक मिश्रा विशम्भर नाथ तिवारी, दिपक वर्मा,दिनदयाल तिवारी एवं आई टी विभाग के सदस्य आशीष पासवान,वीर नारायण सहित अनेको लोग मौजूद रहे।

Tuesday, 1 August 2017

चौपाल के क्रम में आज पोखरभिंडा में कमलेश शुक्ल

आज अपने विधानसभा के पोखरभिंडा लाला में स्थित शिवमंदिर में लोगो के जनसमस्याओं को सुनने एवम उनसे मिलने पहुँचे 339 रामपुर कारखाना विधानसभा के विधायक  माननीय श्री कमलेश शुक्ल जी । इस अवसर पर जिला मन्त्री अजीत सिंह सहित सभी ग्राम वासी मौजूद रहे।

Monday, 31 July 2017

ऊर्जा बचाने को विद्युत निगम वेच रहा है वल्व व पंखें

                        केंद्र सरकार के निर्देश पर शहर में जगह जगह पर कैंप लगाकर 50 वाट के पंखें और 9 वाट के बल्ब  और 20 वाट के ट्यूबलाइट आधी कीमत पर बेचे जा रहे हैं। बिजली की खपत कम करने के लिए केन्द्र सरकार ने यह योजना उजाला योजना के नाम से शुरू की है यह कार्य (ई ई एस एल) एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड के द्वारा किया जा रहा है ।।                      
     एक्स ई एन देवरिया श्री संतोष कुमार ने कहा कि देवरिया शहर में  विद्युत वितरण खंड देवरिया, कचहरी चौराहा,सुभाष चौक,भीखमपुर मोड़,रागिनी मोड़, हनुमान मंदिर, भटवलिया चौराहा पर कैम्प लगाकर बेचा जा रहा है। एल ई डी बल्ब 70 रुपये में,सीलिंग फैन 1200 रुपये में ट्यूबलाइट 220 रुपए में  उपलब्ध हैं,जबकि बाजार में इनकी कीमत क्रमशः 140 रुपया,2400 रुपया है व 440 रुपया है। विजली का बिल ज्यादा आने से लोगों को परेशानी हो रही है। इसलिए केंद्र सरकार के निर्देश पर एल ई डी बल्ब, फैन व ट्यूबलाइट बेचने का फैसला लिया है।।

विधायक ने चौपाल लगा सुनी समस्याए



आज अपने विधानसभा के गोपलापुर गाँव मे रात्रि विश्राम की और  चौपाल लगाकर लोगो से जनसम्पर्क कर विधायक कमलेश शुक्ल ने लोगों की समस्याए सुनी एवम निवारण हेतु उचित निर्देश दिए । इस अवसर पर गांव के गणमान्य लोग सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे सब विधायक के इस प्रयास को सराहना कर रहे थे।
इस अवसर पर ग्रामवासियो ने सबके लिये भोज की व्यवस्था की थी ।



Saturday, 29 July 2017

देवरिया के अपर पुलिस अधीक्षक का तबादला

देवरिया के अपर पुलिस अधीक्षक अब सुरेंद्र बहादुर बने।

स्कूलों में शिकायत पेटिका में मिलीं शिकायतें, पुलिस ने कार्रवाई की



         शिकायत पेटिका खोलतीं पुलिसकर्मी।


विद्यालय जाते समय छात्राओं के साथ आए दिन कुछ युवक अश्लील हरकत करते हैं, लेकिन छात्राएं लोक-लाज के चलते पुलिस से इसकी शिकायत नहीं कर पातीं। इसे देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजीव मल्होत्रा के निर्देश पर बालिका विद्यालयों में शिकायत पेटिका लगाई गई है। जिसकी चाभी महिला थानाध्यक्ष के पास रहती है और उसे एक सप्ताह के अंदर खोलने का निर्देश है। 
पुलिस अधीक्षक ने गठित की टीम
बुधवार को महिला थानाध्यक्ष ने शहर के विद्यालयों में लगी पेटिका को खोला। पेटिका से मिले पत्र में जहां पुलिस की इस पहल की प्रशंसा की गई थी, वहीं पांच छात्राओं ने बिना अपना परिचय दिए आपबीती बताई थी। मामला अपर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सहा तक पहुंचा तो गुरुवार को उन्होंने अपने नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया।
पुलिस टीम ने शोहदों को रंगे हाथ पकड़ा
टीम स्टेडियम, न्यू कालोनी, राघव नगर में लगाई गई। स्टेडियम के समीप तीन शोहदे लड़कियों का फोटो खींचते मिले। जिन्हें पुलिस टीम ने दबोच लिया। साथ ही राघव नगर से चार शोहदे पकड़े गए। इसके बाद उनके परिजनों को बुलाकर फटकार लगाई गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हर शिकायत की काउंसलिंग की जा रही है। किसी भी दशा में शोहदे बख्शे नहीं जाएंगे और छात्राओं की शिकायत पर कार्रवाई चलती रहेगी। 

Sunday, 23 July 2017

सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना हमारा कर्तव्य:कमलेश शुक्ल





आज नगर पंचायत कार्यालय रामपुर कारखाना  औऱ नगर पंचायत भटनी बाजार में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को निशुल्क बिजली कनेक्शन का प्रपत्र वितरण करते हुए विधानसभा रामपुर कारखाना के भाजपा विधायक मा. श्री कमलेश शुक्ल ।
उन्होंने कहा कि सरकार की सारी योजनाओं जैसे मुफ़्त में बिजली कनेक्शन, स्वच्छता अभियान के तहत बनने वाले शौचालय का निर्माण का लाभ हमारे समाज के प्रत्येक तबको के लोगो के पास पहुचे यह हमारी पहली प्रथमिकता है।

सभागार का लोकार्पण हुआ



आज नगर पालिका परिषद द्वारा अवस्थापना विकास निधि द्वारा निर्मित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार का उद्धघाटन हुआ।
उद्धघाटन में कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही, जिला अध्यक्ष श्री महेंद्र यादव, सांसद प्रतिनिधि श्री विजय दुबे , जिला महामंत्री श्री संजय राव , नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अलका सिंह , पवन कुमार मिश्र(देवरिया महोत्सव) , अंकुर राय जी अम्बिकेश पांडेय जी के साथ सैकड़ो की संख्या में जनपद के गड़मान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Thursday, 20 July 2017

भटनी के घाटी में फल व्यवसायी को चाकू मारा

भटनी के घाटी में फल व्यवसायी को चाकू मारा
साभार:हिन्दुस्तान टीम 
देवरिया जिले के घॉटी बाजार में गुरुवार की देर शाम एक व्यवसायी पर मनबढ़ युवक ने चाकू से हमला कर दिया। फल व्यवसायी का भाई उसे बचाने पहुंचा तो मनबढ़ ने उसके उपर भी प्रहार किया। जिससे दोनों भाई लहू-लुहान हो गए। यह देख आसपास के व्यवसाईयों ने युवक को दबोच लिया और पीटने लगे। इसी दौरान गश्त पर निकले थानाध्यक्ष पहुंच गए। उन्होंने भीड़ से हमलावर को बचाने का प्रयास किया तो लोगों का आक्रोश पुलिस पर फूट पड़ा और पथराव शुरू कर दिया। भीड़ से खुद को बचाने के लिए पुलिस को लाठी भांजनी पड़ी।  
भटनी थाना क्षेत्र के घांटी के रहने वाले अजय (20 वर्ष) और विजय(16 वर्ष)  दोनों भाई फल की दुकान चलाते हैं। दोनों प्रतिदिन की भांति गुरुवार को भी घॉटी चौराहे पर दुकान लगाए हुए थे। शाम को दुकान पर खुटहा गांव का लालबाबू पुत्र रामबली प्रसाद आया और फल का दाम पूछा। फल के भाव को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। इसी दौरान लालबाबू ने चाकू से व्यवसायी विजय पर हमला कर दिया, जिससे वह लहुलूहान हो गया। भाई को चाकू लगा देख अजय बचाने आया तो लालबाबू ने उसके ऊपर भी हमला कर दिया

देवरिया फलमंडी के पास हुए लूट का पर्दाफाश

 जिले में हुए 3 बड़ी लूट का पुलिस ने किया खुलासा । 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार । शेष 4 फरार । अभियुक्त के पास से 3 बाइक 1 पिस्टल 2 अदद कारतूस और 36000 रुपया नकद किया बरामद । पुलिस अधीक्षक ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को दिया 5000 रुपये का नकद इनाम ।
साभार: सत्यप्रकाश तिवारी फेसबुक वाल