प०दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समारोह के अंतर्गत स्वच्छ भारत अभियान के तहत रामपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत खुखन्दू चौराहा और पडरी चौराहा पर माननीय कमलेश शुक्ला जी के पुत्र डॉ संजीव शुक्ला के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान को सम्बोधित करते हुए डॉ संजीव शुक्ला ने कहा कि आगामी 17 सितंबर को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है,उस दिन सभी संस्थानों,गांव,गली,मुहल्ला में सफ़ाई अभियान चलाकर जन जागरण में जागरूकता पैदा करने का काम किया जायेगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा चलाये जा रहे सफाई अभियान में हम सभी लोग सहभागी बने। ताकि जो पं दीन दयाल उपाध्याय का जो सिद्धान्त था वह भाजपा सरकार में पूर्ण रूप से साकार हो सके। डॉ संजीव शुक्ला ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है। और व्यक्ति के जीवन में स्वतंत्रता से ज्यादा स्वच्छता जरूरी है। अतः हम सभी स्वच्छता अभियान के तहत यह संकल्प लें कि 2019 में महात्मा गांधी जी की 150वी जन्म वर्षगांठ पर भारत को स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत बनाने में अपना योगदान देंगे। अंत मे " सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामया, की कामना करते हुए सफाई अभियान में सम्लित सभी लोगो के प्रति आभार प्रकट किया।