Sunday, 26 November 2017

देवरिया में कुल 57.29 % मतदान

देवरिया/सलेमपुर। शहरी सरकार चुनने के लिए युवा बेताब दिखे। हालांकि उनकी सोच अन्य वोटरों से अलहदा है। नगर निकाय चुनाव में पहली बार मतदान करने वाली लड़कियों का कहना है कि चेयरमैन कोई भी, इससे मतलब नहीं है। हमें तो शहर का विकास चाहिए। इसी सोच के साथ वोट करने आए हैं। दूसरे शहरों में रहकर पढ़ाई करने वाले युवक भी वोटिंग करने आए। हर बूथ पर युवाओं की भीड़ दिखी।
स्वामी विवेकानंद पूर्व माध्यमिक विद्यालय राघवनगर बूथ पर वोट डालने आईं राघवनगर की काजल गौड़ ने कहा कि नगर निकाय चुनाव के लिए वह पहली बार मतदान कर रही हैं। इसके पहले विधानसभा चुनाव में वोट डाला था। काजल का कहना है कि शहर का चेयरमैन किसी दल या निर्दल बने, इससे मतलब नहीं है। हम तो शहर का विकास चाहिए। शहर की टूटी-फूटी सड़कें बेहतर हो जाएं, यही तमन्ना है। किसे वोट देंगी पूछने पर कहा कि यह मत पूछिए। रामनाथ देवरिया की आकांक्षा द्विवेदी भी पहली बार वोट देकर खुश दिखीं। इंदिरा गांधी पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामनाथ देवरिया में निकाय चुनाव में पहली बार वोट डालने आईं सीमा चौहान ने कहा कि चुनाव महापर्व होता है। यदि सरकार ने वोट डालने का अधिकार दिया है तो उसका प्रयोग करना चाहिए। आपके वोट का आधार क्या होगा, पूछने पर सीमा ने कहा कि हम तो उसी को वोट करेंगे जो शहर और मोहल्ले का विकास करे। उमानगर की रहने वाली श्वेता सिंह ने भी पहली बार मताधिकार का प्रयोग किया है। वह भी चाहती हैं कि शहर में विकास की गंगा बहे।
सलेमपुर के बापू इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र पर पहली बार वोट डालने पहुंचे वार्ड-7 सुगहीं के रोहित तिवारी ने बताया कि इसके पहले उनका नाम मतदाता सूची में नहीं था। पहली बार मतदान करने के बाद बैलेट पेपर व मतपेटिका देखने को मिला है। इसी वार्ड के विनय पांडेय मतदान करने पहुंचे। मनपसंद प्रत्याशी को वोट देकर खुश दिखे। सुगहीं वार्ड के ही सोनू कुशवाहा का पहला मतदान था। कहा कि मैंने पहली बार मताधिकार का प्रयोग किया है संस्कृत पाठशाला के बूथ-28 पर वार्ड निवासी सूरज मिश्रा ने पहली बार मतदान किया। इचौना प्राथमिक विद्यालय के बूथ पर वार्ड-10 निवासी 19 वर्षीय समीर अहमद, पंकज, गुरुदीप गुप्ता, कुमारी दीप, शिक्षा गुप्ता, संदीप और शुभम ने पहली बार मतदान कर खुश दिखे।

सोर्स : अमरउजाला 

Friday, 24 November 2017

सपा के कद्दावर नित्यानंद पाण्डेय भाजपा में शामिल

कल सपा के कद्दावर नेता,प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य नित्यानन्द पाण्डेय समेत डेढ़ दर्जन सपा कार्यकर्ताओ को भाजपा की सदस्यता दिलाते कृषि मन्त्री सूर्यप्रताप शाही जी,जिलाध्यक्ष महेन्द्र यादव जी,प्रदेश मन्त्री कामेश्वर सिंह जी,श्रीनिवास मणि जी, अँकुर राय जी आदि के साथ। इन सभी के भाजपा में आने से निकाय चुनाव में भाजपा की मजबूती बढी ।


बीजेपी के पक्ष में विधायक ने किया भ्रमण