Monday, 11 December 2017

एस एस बी एल इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ एकत्रीकरण कार्यक्रम

ad300
Advertisement
देवरिया: एसएसबीएल इंटर कालेज में रविवार को दोपहर बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तरफ से एकत्रीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने सामूहिक समता का प्रदर्शन, दंड व व्यायाम योग, आसन, सामूहिक व एकल गीत में भाग लिया।
अखिल भारतीय शारीरिक शिक्षण प्रमुख सुनील कुलकर्णी ने संघ ने अवरोधों के बावजूद अपनी यात्रा पूरी की है। स्वयंसेवक राष्ट्र निर्माण के कार्य में लगे हैं। संघ का कार्य व्यक्ति निर्माण से शुरू होता है और समाज जीवन में जाकर समाप्त होता है। खेल-खेल में सामाजिक समरसता का कार्य करते हैं। इस विचारधारा के लोग बहुतायत में हैं। उन्होंने दुनिया के गैर ¨हदू राष्ट्रों में गीता आदि को महत्व दिए जाने का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि अब थोड़ी यात्रा कुछ राज्यों में बची है। केरल में कम्युनिस्टों ने स्वयंसेवकों की हत्या की। यह उनकी अंतिम छटपटाहट है। आज संघ के स्वयंसेवक राष्ट्र के सर्वोच्च पदों पर बैठे हैं। ऐसे में स्वयंसेवकों का दायित्व बढ़ जाता है। सज्जन शक्तियों को जगाते रहने का दायित्व है। वहीं देर शाम प्रचारक वर्ग व आम स्वयंसेवकों की बैठक हुई। एकत्रीकरण कार्यक्रम में नगर के समस्त स्वयंसेवकों के अलावा सलेमपुर व कुशीनगर के जिला स्तर के पदाधिकारियों को बुलाया गया था। मंच पर अखिल भारतीय शारीरिक शिक्षण प्रमुख सुनील कुलकुर्णी, जिला संघ चालक मकसूदन मिश्र, विभाग संघचालक सूर्यप्रकाश आसीन थे। वहीं कार्यक्रम के समापन के अवसर पर कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही पहुंचे। इस मौके पर प्रांत प्रचारक मुकेश खंडकर, सह प्रांत प्रचारक सुभाष, विभाग प्रचारक संजय, सह विभाग प्रचारक सूर्य प्रकाश, अवनीश बर्नवाल, राधारमण, अजीत, डा.अजय मणि, डा.मकसूदन मणि, मकरध्वज दीक्षित, प्रेम अग्रवाल, नागेश मणि, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, कृष्णानंद गिरी, अभय तिवारी, मनोज, रामबरन, विष्णु गोयल आदि मौजूद रहे।
साभार:जागरण



Share This
Previous Post
Next Post

Pellentesque vitae lectus in mauris sollicitudin ornare sit amet eget ligula. Donec pharetra, arcu eu consectetur semper, est nulla sodales risus, vel efficitur orci justo quis tellus. Phasellus sit amet est pharetra

0 comments: