Tuesday, 11 July 2017

3 लाख 48 हज़ार करोड़ का बजट, 55 हज़ार 781 करोड़ की नई योजनाएं

ad300
Advertisement
योगी सरकार का पहला बजट मंगलवार को पेश हुआ। हालांकि विधानसभा सत्र परीक्षा सत्र की शुरुआत में हंगामा जरूर हुआ लेकिन उसके बाद 3 लाख 48 हज़ार करोड़ का बजट पेश किया गया। बजट पेश होने से पहल वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि बजट 2017-18 में किसानों की योजना बनाई है। बजट में 43 हज़ार करोड़ का घाटा दिखाया है। स्टेट जीडीपी को 2.93 घाटा दिखाया।
बजट में मिलीं ये सौगातें -
-दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के लिए 300 करोड़
-मलिन बस्ती विकास योजना के लिए 385 करोड़
-अल्पसंख्यक छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति के लिए 791 करोड़ 83 लाख का बजट
-कर्ज माफी के लिए 36हज़ार करोड़ का बजट
-55 हज़ार 781 करोड़ के बजट से नई योजनाएं
-पंडित दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना की शुरुआत के लिए 10 करोड़ का बजट
-वर्मी कंपोस्ट खाद के लिए 19 करोड 56 लाख का बजट
-सिंचाई के लिए स्प्रिंकलर के लिए 10 करोड़ 41 लाख का बजट
-सोलर पंप योजना के लिए 125 करोड़ का बजट
-संपर्क मार्गो के निर्माण के लिए 200 करोड़ का बजट
-संपर्क मार्गो के रख-रखाव के लिए ढाई सौ करोड़ का बजट
-कानपुर फैजाबाद मेरठ बांदा इलाहाबाद में फसलों पर होगा शोध सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना के लिए 10 करोड़
-गांव को पक्के मार्गो से जोड़ने छोटे फूलों के लिए 451 करोड़।
-जिला मुख्यालय को फोरलेन से जोड़ने के लिए 71 करोड
- मेट्रो रेल परियोजनाओं के लिए 228 करोड़ का बजट।
-सड़कों का चौड़ीकरण के लिए 598 करोड़ का बजट
- चीनी उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए 273 करोड़ का बजट
- बंद मुंडेरवा चीनी मिल की जगह नये प्लांट के लिए 270 करोड़
- -सरकारी,प्राइवेट डिग्री कॉलेज,विवि में  के लिए 50 करोड़ का बजट
- स्मार्ट सिटी को 1500 करोड़, अमृत को 2 हज़ार करोड़
- किसान और दुर्बल आय वर्ग के लिए 5 लाख तक का बीमा होगा,किसान बीमा योजना के लिए 692 करोड़ का बजट
Share This
Previous Post
Next Post

Pellentesque vitae lectus in mauris sollicitudin ornare sit amet eget ligula. Donec pharetra, arcu eu consectetur semper, est nulla sodales risus, vel efficitur orci justo quis tellus. Phasellus sit amet est pharetra

0 comments: